अलोकिक महाआरती में उमड़ा अपार जनसमूह
मथुरा। शरद पूर्णिमा महोत्सव के पावन पर्व पर यमुना मिशन द्वारा रात की धवल चांदनी में मां यमुना का अभिषेक कर महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रिय लोगों के साथ-साथ सुदूर क्षेत्रों से आये तमाम गणमान्य नागरिको ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर यमुना मिशन के सयोजक श्री प्रदीप बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे हिन्दू धर्म में प्रतिदिन कोई न कोई उत्सव मनाया जाता है जिसमें आज शरद पूर्णिमा का दिन खासा महत्व रखता है आज के दिन सम्पूर्ण बृज में ठाकुर जी चन्द्रमां की धवल चांदनी में भक्तों को दर्शन देते है उसी परिदृश्य में आज यमुना मिशन ने मां यमुना का अभिषेक कर महाआरती का आयोजन किया है। जिसमें सम्पूर्ण बृज क्षेत्र के अलावा दूर-दूर से यमुना भक्तों ने भाग लिया वहीं स्थानीय नागरिको ने भी बढ़चढ कर हिस्सा ले पुण्य के भागीदार बने। मिशन के सयोजक पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि यमुना मिशन लगातार अपने यमुना स्वच्छता, प्रदूषण, हरियाली इत्यादि के मिशन को लेकर आगे बड रहा है जिसमें हमें पूरे देश से भारी समर्थन मिल रहा है मिशन की फेसबुक को रोज हजारों लाइक मिल रहे है। हम समुचित विश्व से यह अपील करना चाहते है कि वह हमारी फेसबुक को लाइक कर हमारा उत्साहवर्धन करते हुये इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान करे। मिशन इसके लिए देश के तमाम राजनेतिक लोगों, केन्द्रीय सांसदो, राज्यों के विधायको सहित समस्त समाजसेवियों से पत्राचार के माध्यम से यमुना की खोई हुई स्वरूपता को वापस लाने के लिए प्रयास कर रहा है इस अवसर पर लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, राजीव गोस्वामी, मीरा गोस्वमी आशिष शर्मा सूर्यभान गोयल बलराम पंडित, गोविन्द ठाकुर, विष्णु छर्रा आदि जन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





