कृष्ण गंगा घाट से गउ घाट तक यमुना मिशन के सतत् प्रयासों से कृष्णगंगा घाट से गउघाट तक निकाली गई घाटों वाली यमुना की स्वच्छता का पूरा खयाल यमुना मिशन द्वारा रखा जा रहा है। यमुना मिशन द्वारा घाटों के सामने स्वच्छ जल हिलोरे मारे इसका पूरा खयाल रखा जा रहा है।
यमुना मिशन के संयोजक पं अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि घाटों वाली यमुना की स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए कृष्ण गंगा घाट के सामने उग आई खरपतवार को जेसीबी मशीनों द्वारा हटाया जा रहा है पानी को निकाल घाटों के सामने वालू की लेबलिंग की जा रही है यदि घाटों वाली यमुना में कोई गंदगी है तो उसको कार्यकर्ताओं द्वारा निकाला जा रहा है। यमुना मिशन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कृष्ण गंगा घाट से लेकर गउघाट तक घाटों पर यमुना भक्तों को स्वच्छ जल मिले। इस अवसर पर गीता रानी, श्री मति कान्ता, सोमवती, मीरा गोस्वामी, राजेश तिवारी, रिचा शर्मा, लपुटी पंडित, मुकेश ठाकुर, बलराम, गोविन्दा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





