हरे भरे स्वच्छ राष्ट्र के लिए यमुना मिशन निरन्तर कार्यरत है। यमुना मिशन द्वारा ब्रज के विभिन्न स्थानों पर सफाई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग स्थित चरणामृत कुण्ड, महावन में तथा मथुरा में कई जगह बडे स्तर पर सफाई का कार्यक्रम किया जा रहा है।
यमुना मिशन के संयोजक पं अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने महावन में बडे स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया है जिसके अन्तर्गत महावन - बल्देव मार्ग, बडी मस्जिद सहित कस्बे के दर्जनों स्थानों से सैकड़ों ट्राॅलियों के माध्यम से गन्दगी हटाई गई है। आगे उन्होने बताया कि गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग स्थित चरणामृत कुण्ड एवं उसके निकट बह रहे गन्दे नाले की सफाई में यमुना मिशन कार्यकर्ता लगे हुये है। इसी के साथ मथुरा में भी यमुना मिशन के कार्यकर्ता निरन्तर स्वच्छता लाने के लिए प्रयासरत है।
यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल जी ने कहा कि हमें बदलाव की शुरूआत करनी चाहिए उस बदलाव का परिणाम सदैव अच्छा ही होगा। ब्रज में स्वच्छता लाने के लिए यमुना मिशन ने प्रयास शुरू किये है और एक दिन अवश्य आयेगा जब ब्रज ही नहीं अपितु पूरे राष्ट्र में स्वच्छता और हरियाली होगी।





