यमुना मिशन द्वारा यमद्वितिया की तैयारियां की प्रारम्भ

मथुरा। यमुना मिशन द्वारा यमद्वितिया पर्व की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई है। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं आने वाले पर्व यमद्वितिया के लिये अभी से तैयारियों को प्रारम्भ करते हुये कृष्णगंगा घाट की सफाई के साथ घाटों वाली यमुना की सफाई का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। मिशन द्वारा घाटों वाली यमुना का पानी निकाल कर उसमें पुन: स्वच्छ जल भरने का कार्य प्रगति पर है। यमुना मिशन के संयोजक पं़ अनिल शर्मा ने बताया कि यमुना मिशन द्वारा यमद्वितिया का कार्यक्रम भव्यता के साथ मनाया जायेगा जिसकें लिये कार्यकर्ता अभी से जुट गये है। चक्रतीर्थ घाट से स्वामी घाट तक मिशन द्वारा सफाई और स्वच्छता कर पर्व को और अधिक उल्लास के साथ मनाया जायेगा। उन्होने आगे जानकारी देते हुये बताया कि यमुना मिशन से भक्तों को जोड़ने का कार्य और तेजी से प्रारम्भ किया जा रहा है यमुना मिशन द्वारा अब शहरों और नगरों में जाकर लोगो से मिल मिशन के संकल्प पत्र भर कर उनकों मिशन से जोड़ा जायेगा उधर यमुना मिशन के फेसबुक पेज पर 1 लाख 12 हजार से अधिक लाइक हो चुके है जो दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti