यमुना मिशन ने धूमधाम के साथ मनाया अनन्त चैदस का पर्व

दिनांक 27 सितम्बर रविवार को यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने मिशन के कार्यालय कृष्णगंगा घाट पर अनन्त चैदस का त्यौहार बडे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। विघ्नहर्ता श्री गणेश का पूजन कर कार्यकर्ताओं ने सभी विघ्नबधाओं को दूर करने के लिये प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे के हाथ पर धागे बांध सभी के मंगल की कामना की। 

यमुना मिशन के संयोजक पं अनिल शर्मा ने कहा कि आज के दिन यमुना मिशन के सभी कार्यकर्ता ने विघ्नहर्ता गणेश जी से यमुना के जल्द से जल्द अपने अविरल निर्मल स्वरूप में हमें दर्शन दें इसकी प्रार्थना की। 

सूरजभान गोयल ने कहा कि प्रथम पूज्य श्री गणेश के पूजन से सभी कष्टों को निवारण होता है और वह सभी कार्यो को सिद्ध करने वाले है हर कार्य में सफलता प्रदान करते है। यमुना मिशन के कार्यकर्ता मिशन को आगे बढाने के लिये भगवान गणेश से प्रार्थना करते है।

इस अवसर पर मोनू पंडित, लपुटी पंडित, गोविन्दा, मुकेश ठाकुर, राजेश तिवारी, मीरा गोस्वामी, राकेश शर्मा, पंकज कौशिक, बलराम, गोपाल, आदि उपस्थित रहे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti