यमुना मिशन ने निकाली नगर में संकीर्तन रैली

इस्काॅन टैम्पल वृन्दावन के भक्तों एवं यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा 6 नबम्बर शुक्रवार को मथुरा शहर के मुख्य बाजारों से होकर जनजागरण संकीर्तन रैली निकाली गई। संकीर्तन रैली का मुख्य उद्देश्य लोगो में जनजागरूकता लाना था ताकि सभी यमुना को स्वच्छ बनाने पर्यावरण को हरा भरा करने तथा अपने ओर पास के वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिये एक जुट हो। 

इस्कान टैम्पल वृन्दावन के डारेक्टर राधाश्याम सुन्दर दास ने कहा कि यमुना महरानी भगवान श्री कृष्ण की पटरानियों में चतुर्थ स्थान पर है वह भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं की साक्षी है आज उनकी यह दुर्दशा होना हम सभी के लिये चिन्ता का विषय है। इसके लिये हम सभी भक्तों को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होने जल्द मथुरा पहुॅचने वाली जगन्नाथ यात्रा के विषय में भी अवगत कराया। 

यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि आज कल की भाग दौड और आधुनिकता के चलते हम पर्यावरण को नुकसान पहुॅचाते जा रहे है आज आवश्यकता है हमें पर्यावरण के संरक्षण की अपनी संस्कृति की रक्षा की और सबसे बडी हमारी आध्यात्मिक धरोहर हमारी यमुना मैया की इसकी रक्षा के लिये अब सभी के एक जुट होने का समय आ गया है। 

मुकेश ठाकुर ने जानकारी देते हुये बताया कि संकीर्तन रैली कृष्णगंगा घाट से प्रारम्भ होकर गउघाट चैकबाजार, स्वामी घाट, विश्रामघाट, होलीगेट, भरतपुरगेट, घीयामण्डी और फिर पुनः चैक बाजार होते हुये कृष्णगंगा पहुॅचकर संकीर्तन रैली का समापन हुआ। उन्होने बताया कि संकीर्तन रैली में भक्त हरिनाम संकीर्तन की धुन पर नृत्य करते हुये पूरे बजार के वातावरण को कृष्णमय कर दिया साथ ही रैली ने यमुना की रक्षा पर्यावरण की रक्षा का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर गोपीजन बल्लभ दास, रामशरण दास, कलाकान्त दास, अमित गौतम, लपुटी पंडित, महेश पंडित, मनीष राज, आलोक, बिल्ला, राजीव गोस्वामी, सूरजभान गोयल, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti