यमुना मिशन ने महर्षि विश्व गुरू श्री कुमार स्वामी जी का स्वागत किया।

मथुरा। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने महर्षि विश्व गुरू श्री कुमार स्वामी जी का स्वागत किया। यमुना मिशन के द्वारा किये गये कार्यो से अवगत कराया। आशीर्वाद देते हुये उन्होंने कहा कि यमुना महारानी की दशा सुधारने के लिये सभी के एकजुट हो प्रयास करे। उन्होंने कहा कि यमुना महारानी भगवान श्री कृष्ण की शाश्वत संगीनी है एवं ब्रज में वह भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं की साक्षी है। वर्तमान में उनकी स्थिति समस्त वैष्णवों के लिये चिन्ता का विषय है। इसके लिये सभी वैष्णवों को एकजुट हो मजबूत ईच्छाशक्ति के साथ यमुना की स्वच्छता के लिये कार्य करने की। यमुना मिशन यमुना की स्वच्छता के लिये कटिबद्ध है एवं उस दिशा में कार्य कर रहा है। यमुना कि शुद्धि के लिए यमुना मिशन द्वारा किया जा रहा कार्य बहुत ही पुण्य व धार्मिक कार्य है। 

मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने उन्हें बताया कि यमुना मिशन मथुरा मंे ही नहीं बल्कि दिल्ली, मथुरा, गोवर्धन, गोकुल आदि जगहों पर कार्य किया जा रहा है। दिल्ली में यमुना मिशन द्वारा निगम बोध घाट और दिल्ली के दस पार्कों का जीर्णोंद्धार कार्य किया गया है मथुरा मोक्ष धाम, चक्रतीर्थ घाट, कृष्ण गंगा घाट, दाऊजी घाट, लखपतराय घाट, रामेश्वरम घाट,संत्सग घाट, स्वामी घाट आदि घाटों को पुनः जीर्णोद्धार कार्य किया गया है। साथ मोक्ष धाम से लेकर स्वामी घाट तक यमुना मिशन द्वारा कच्चे मार्ग तैयार किया गया है। 

इस अवसर पर सूर्यभान गोयल, लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, आनंन्द दास महाराज जी, शरद शर्मा, गोविन्द ठाकुर, मनीष राज, नागेश, गीतम, शिवा शर्मा, देवेश चैधरी, पन्नालाल शर्मा आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti