यमुना मुक्तिकरण अभियान ने तेज किया पहले चरण का प्रचार-प्रसार

मथुरा। श्री मान मन्दिर, श्री पुष्टि मार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन भानू के संयुक्त नेतृत्व में यमुना की अविरलता को ब्रज में पुनः स्थापित करने हेतु प्रयास किये जा रहे है। जैसे जैसे अभियान की आगामी 15 मार्च पदयात्रा की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा प्रचार प्रसार को चरण बद्ध कर प्रचार तेज कर दिया गया। अभियान द्वारा प्रथम चरण के प्रचार क्रम में अभियान के पदाधिकारियों द्वारा ब्रज के गांव गांव जा सघन जन संपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 30 जनवरी शुक्रवार को अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह के नेतृत्व में नंदगांव ब्लाक में डेडावल, ब्रजवारी, नंदगांव, मुखराई, भदावल, कामारोड, संकेत, गाजीपुर आदि गांवों में घर-घर जा संपर्क किया गया। उन्होने सभी ग्राम वासियों से 15 मार्च को पदयात्रा में चलने का आवह्न किया और कहा कि यमुना मैया की रक्षा के लिये ब्रज के घर की यमुना आन्दोलन में सहभागिता की आवश्यकता है। इस बार के निर्णायक आन्दोलन में ब्रजवासियों को अपनी सम्पूर्ण शक्ति आन्दोलन में झोंकनी पड़ेगी। इस पर सभी ग्रामवासियों ने हाथ उठाकर आश्वासन दिया कि हम श्री रमेश बाबा महाराज के हर आदेश का पालन करेगें यमुना मैया हमारी है और उसकी रक्षा के लिये हर ब्रजवासी जी जान लगा देगा। इस अवसर पर संयोजक सुनील सिंह के साथ प्रेमसिंह, चै. भरत, चै. हंसराज, कृष्णकुमार आदि प्रचार में मौजूद रहे। दूसरी तरफ अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री, राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ, प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी आदि अभियान के पदाधिकारी द्वारा भी मथुरा जिले के कई गांवो में जा लोगो से 15 मार्च की पदयात्रा में सहभागिता का आवह्न किया गया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti