
रालोद के मथुरा से पूर्व सांसद जयन्त चैधरी यमुना मुक्तिकरण अभियान को समर्थन देने मान मन्दिर बरसाना पहुॅचे। मानमन्दिर पहुॅच उन्होने श्री रमेश बाबा महाराज से मुलाकात कर आशाीर्वाद लिया। श्री रमेश बाबा महाराज के साथ बैठ श्री जयन्त चैधरी जी के बाबा की यादें ताजा हो गयी। श्री रमेश बाबा महाराज ने कहा कि चैधरी चरण सिंह जी बडे ही दृढ निश्चयी थे जो ठान लेते थे वह करते थे। यमुना जी के पवित्र कार्य को तुम समर्थन देने आये हो तुम मे भी तुम्हारे बाबा की छवि छलकती है।
इस पर पूर्व सांसद जयन्त चैधरी ने कहा कि यमुना के लिये हम सभी को प्रयास करना है। संसद मे भी मैंने यमुना के लिये बिल पेश किया था। अब मैं 15 मार्च को निकलने वाली पदयात्रा के लिये अपने सभी अनुयायी से अपील करता हूँ कि ब्रजवासियों और यमुना भक्तों के सपने को साकार करने के लिये श्री बाबा महाराज के यमुना मुक्ति के आन्दोलन से सभी जुड़े और पदयात्रा में शामिल हो। उन्होने कहा कि हमारे पार्टी से विधायक पूरन प्रकाश जी आदि पहले से ही यमुना मुक्तिकरण अभियान से जुडे हुये है। मैं यमुना मुक्तिकरण के लिये हर संभव प्रयास करूँगा। पूर्व सांसद जयन्त चैधरी द्वारा पदयात्रा में चलने के लिये पंजीकरण फार्म भर आन्दोलन में चलने के लिये अपना नाम अंकित कराया।
बरसाना की माताजी गऊशाला में 34000 गौवंश को देख कर उन्हे बहुत आनन्द की अनुभुति हुयी।
आर या पार की लड़ाई को लेकर होगी 15 मार्च की यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा
पतित पावनी यमुना को पुन ब्रज में लाने के लिये जुटे यमुना भक्त मार्च 2013 की पदयात्रा के समय तत्कालीन सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी से इस बार यमुना भक्त सतर्क है एवं इस बार का आन्दोलन आर या पार का होगा यह हुंकार सभी यमुना प्रेमियों द्वारा भरी जा रही है। ब्रज ही नहीं यमुना को बचाने की हुकार अब देश व विदेश के करोड़ो वैष्णव भर रहे है। ब्रज से यमुना को बचाने के लिये श्री मान मन्दिर, श्री पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान में यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा एक बार फिर सरकार से अपनी यमुना मैया की स्वच्छ धारा पाने के लिये 15 मार्च को पदयात्रा की जा रही है और इस बार की पदयात्रा निर्णायक पदयात्रा होगी क्योकि इस बार यमुना भक्त बिना यमुना जल लिये पीछे नहीं हटने वाले है। यमुना मुक्तिकरण अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह ने बताया कि पदयात्रा की लगभग सभी तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा चुका है। 15 मार्च को दिल्ली की ओर बढने वाला प्रत्येक कदम बिना यमुना जल लिये पीछे नहीं हटने वाला है। वर्तमान सरकार से सभी को आशा है परन्तु यदि सरकार यमुना भक्तों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुये यमुना को मुक्त नहीं करती है तो पूर्व और वर्तमान सरकार में अन्तर ही क्या रह जाता है। उन्होने आगे जानकारी देते हुये बताया कि यात्रा की तैयारियों को लेकर हमारे 25 प्रचार रथ मथुरा जिले और होडल-पलवल में प्रचार कर रहे है। इन प्रचार रथों के माध्यम से रोजााना सैकड़ो लोग जुड़ पदयात्रा में चलने का रजिस्ट्रेशन करा रहे है।
दिनांक 2 मार्च सोमवार को अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पर विशेष व्यवस्था बैठक आहूत की गई। जिसमें अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह द्वारा सभी स्वयं सेवको एवं कार्यकर्तााओं की बैठक की गई। बैठक में सुनील सिंह जी द्वारा पदयात्रा के सफल संचालन के लिये कार्यो को विभागों में बांट कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी गई। जिसमें प्रमुख विभागों के रूप में सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी देवेन्द्र पहलवान, व्यवस्था सम्बन्धी नवनीत, स्वयं सेवको की जिम्मेदारी विनीत शर्मा को सौपी गयी। इसके अलावा बिजली, वाहन, भोजन व्यवस्था, पानी टैंकर, एवं अन्य व्यवस्थायें भी सौपी गयी। सुनील सिंह जी ने जानकारी देते हुये बताया कि 9 मार्च को सभी विभागों के विभागाध्यक्षो, अभियान की कार्यकारिणी, व सभी स्वयं सेवकों की विशेष मंत्रणा बैठक आहूत की जायेगी जिसमें अब तक व भविष्य की तैयारियों की समीक्षा की जायेगी।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS