यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में भारी संख्या में पुष्टिमार्गिय वैष्णव विखेरेगें पुष्टिमार्ग व गुजराती संस्कृति के रंग

श्रीमान मन्दिर, श्री पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान मे आगामी 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक निकाली जाने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में सम्पूर्ण भारत वर्ष के विभिन्न सांस्कृतिक रंग देखने को मिलेगे। इसी क्रम में श्रीमद् पुष्टिमार्ग जिसके पूरे विश्व में लगभग तीन करोड़ अनुयायी है। अपने रंग से पूरी यात्रा को रंगने की तैयारी में जुट गयी है पुष्टिमार्ग हर अनुयायी अपने अपर्ने स्तर पर इस अभियान में सहयोग देने के लिये कार्यरत है। पुष्टिमार्ग जिसका मुख्य रूप से गुजरात प्रान्त में प्रभाव है आगामी पदयात्रा में गुजरात के विभिन्न सांस्कृति रंगो को संजोये हुये हजारों अनुयायी के साथ अपनी आभा को विखेरेगा। गोकुल के पुष्टिमार्गिय आचार्य श्री पंकज गोस्वामी जी महाराज ने जानकारी देते हुये बताया कि यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में  कई हजार गुजराती वैष्णवों द्वारा अपनी पारम्मपरिक वेशभूषा में सम्मिलित हो नाचते गाते हुये यात्रा में आगे बढेगंे। उन्होने बताया कि इस यात्रा में पुष्टिमार्ग का एक  भव्य सुसज्जित रथ रहेगा जिसमें महाप्रभु जी का छवि विग्रह विराजमान रहेगा। जिसका पुष्टिमार्गिय वैष्णवों द्वारा पूर्ण पुष्टिमार्गिय पद्धति द्वारा पूजन- अर्चन किया जायेगा। गुजरात के सौराष्ट्र, काठियावाढ, कच्छ, अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, बढौदा, जूनागढ आदि गुजरात के प्रमुख क्षेत्रों से आये वैष्णवों द्वारा पुष्टिमार्ग का प्रसिद्ध हवेली कीर्तन, पद गायन, व यमुना स्तुति की जायेगी। पदयात्रा में लोगो को गुजराती संस्कृति की एक अनुपम छटा देखने को मिलेगी। गुजराती वैष्णवों की टोलियों भिन्न-भिन्न तरीकों से गुजरात की संस्कृति व परम्परा के रंगो में लोगो को सराबोर करेगाी।  कहीं गरवा की धूम होगी तो कही गुजराती लोक गीतों की धुन सुनाई देगी, कन्ही गुजराती मण्डाल ( रसोई ) सुगन्ध लोागे को आकर्षित करेगी तो कहीं गुजरात की प्रसिद्ध कीर्तन मण्डली का हवेली संगीत लोगो को अपनी ओर खींचेगा।  इन्ही सब विभिन्नताओं को लिये यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा दिल्ली की ओर कूच करेगी। उन्होने बताया कि गुजरात से आने वाले हजारों वैष्णवों के लिये उनके अनुकूल यात्रा में रहने व भोजन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। इस यात्रा में भारतवर्ष के लगभग सभी पुष्टिमार्गिय आचार्य अपने हजारों अनुयायियों के साथ उपस्थित रहेगे। 

 

राजकोट में पुष्टिमार्ग के सम्मेलन में हजारों वैष्णवों ने लिया भाग , पदयात्रा में भाग लेने का लिया संकल्प 

राजकोट में पुष्टिमार्ग की हुयी बढी सभा, हजारों पुष्टिमार्ग वैष्णवों ने लिया पदयात्रा में भाग लेने का संकल्प गुजरात के बड़े शहरों के सभी सामाजिक संगठनो को अभियान से जोड़ा जायेगा।

15 मार्च से कोसी से दिल्ली तक होने वाली पदयात्रा में यमुना भक्तों को संगठित करने के लिये श्रीपुष्टिमार्ग द्वारा गुजरात में सभी वैष्ण्व यमुना भक्तों को संगठित कर 15 मार्च की पदयात्रा के लिये आवह्न किया जा रहा है। इसी क्रम में राजकोट में पुष्टिमार्ग का विशाल सम्मेलन ‘‘ यूनिटी फाॅर यमुना ’’आयोजित किया गया जिसमंे हजारो वैष्णवों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन पुष्टिमार्ग के आचार्य श्री गोपेश कुमार जी व रूचिर कुमार जी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें प्रसिद्ध स्वामी नारायण सम्प्रदाय के श्री विजय प्रकाश दास जी महाराज व माधव प्रकाश दास जी महाराज आदि के अलावा गुजरात के लगभग 17 बड़ी संस्थाओं ने भाग लेकर यमुना मुक्तिकरण अभियान को अपना समर्थन प्रदान किया इनमें श्री जी गौशाला, बोल बाला चेरिटेबल ट्रस्ट, बल्लभ यूथ आर्गनाइजेशन, सोनी मित्र मण्डल, अन्तर्राष्ट्रीय वैष्णव सेना, लोहाना महाजन समाज आदि प्रमख रूप से थे। उक्त कार्यक्रम में गोस्वामी रूचिर बाबा द्वारा सभी पुष्टिमार्गिय वैष्णवों को आवह्न किया गया कि यमुना मुक्तिकरण का यह आन्दोलन इस बार पूर्ण रूप से निर्णायक होगा इसलिये सभी वैष्णवों को चाहिये कि भारी संख्या में गुजरात से इस पदयात्रा में सम्मिलित होकर अपनी आराध्या श्री यमुना जी की सच्ची सेवा करें । 

पुष्टिमार्गिय आचार्य श्री गोपेश कुमार जी ने बताया कि इस बार से गुजरात से कई हजार पुष्टिमार्गिय वैष्णवो ने इस आगामी ऐतिहासिक पदयात्रा में सम्मिलित होने के लिये अपने पंजीकरण कराना प्रारम्भ कर दिये गये हैं। एवं इस अभियान में गुजरात से एक बड़ी शक्ति इस अभियान में सम्मिलित होकर यमुना जी को मुक्त कराने के लिये अनिश्चित कालीन संघर्ष करेगी। 

 

राया में हुयी यमुना मुक्ति को लेकर बैठक 

राया में होती कुटीर में आगामी 15 मार्च को होने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा को लेकर किसान नेता छीतर सिंह की अध्यक्ष्ता में बैठक हुयी। जिसमें 15 मार्च की पदयात्रा में राया वासियों की सशक्त भागीदारी को लेकर चर्चा की गयी। किसान नेता ने कहा कि यमुना को मुक्त कराना आज हर किसान की आवश्यकता है क्योकि उसकी बजह से किसानों को बहुत हानि पहुॅच रही है। श्री रमेश बाबा महाराज के सानिध्य में चलाये जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान में हम सभी को बढचढ कर भाग लेना होगा । 

यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक ने किया राजस्थान क्षेत्र के गांवो में किया जा जनसंपर्क 

यमुना मुक्ति की मुहिम को जन जन तक पहुॅचाने के लिये अभियान के पदाधिकारियों द्वारा समूह में गठित हो ब्रज के विभिन्न गांवो में जनसंपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने ब्रज क्षेत्र से लगी राजस्थान की सीमा के अलवर जिले के कठूमर तहसील के बसैठ, ढोलागढ़, लुनीया, सुन्डाना, खेड़ा- मैदा, लाटकी, आदि कई गांवो में सघन जनसंपर्क करते हुये चांद पुर में यमुना मुक्तिकरण को लेकर विशेष सभा की व लोगो से 15 मार्च की पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न किया। उन्होने सभी ग्राम वासियों ने यमुना की रक्षा के लिये पदयात्रा में भारी संख्या में भाग लेने की बात कही। 

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti