यमुना मुक्ति के लिये होगी इस बार आर पार की लड़ाई- जयकृष्ण दास

यमुना प्रदूषण मुक्ति के लिये आर पार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लेते यमुना रक्षक दल के पदाधिकारी

मथुरा। कृष्ण प्रिया कालिन्दी को प्रदूषण से निजाद दिलाने के लिये यमुना भक्तों ने आर या पार का मन बना आन्दोलन करने का एलान कर दिया है। यमुना रक्षक दल की नगर कार्यालय बंगालीघाट पर रविवार सांय को हुयी जिसमें 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह पर चर्चा हुयी। बैठक में यमुना भक्तों ने हुंकार भरी की इस बार का आन्दोलन निर्णायक आन्दोलन होगा अब सरकार के झूठे वादों के जाल में यमुना भक्त नहीं फसेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुये यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास द्वारा 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर सत्याग्रह की बात करते हुये कहा कि इस बार का आन्दोलन आर या पार वाला होगा। केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व में यमुना के साथ जो समझौता किया वो केवल छलावा सिद्ध हुआ उस समझौते के अनुसार जिस तेजी से यमुना की मुक्ति और शुद्धि का कार्य होना चाहिये था उस अनुसार कार्य नहीं हुआ परन्तु अब ब्रजवासियों और यमुना भक्तों का धैर्य जबाब दे चुका है और इस बार हथिनी कुण्ड पर यमुना रक्षक दल द्वारा किया जाने वाला सत्याग्रह निर्णायक होगा। यमुना भक्त सत्याग्रह तभी छोड़ेगे जब सरकार हथिनी कुण्ड से यमुना जल को छोड़ेगी। 2 नबम्बर की तैयारियों को लेकर संत जयकृष्ण दास ने बताया कि यमुनोत्री से इलाहाबाद के यमुना किनारे के यमुना भक्तों जाग्रत किया जायेगा और वे इस सत्याग्रह में भाग लेंगे। यमुना रक्षक दल द्वारा हथिनी कुण्ड पर किया जाने वाले सत्याग्रह में भारतीय किसान यूनियन राष्टवादी के कार्यकर्ता भी हजारों की संख्या में भाग लेगें। ब्रज में भी यमुना किनारे के लोगों को सजग कर आन्दोलन में भाग लेने की अपील की जायेगी। उन्होने आगे जानकारी देते हुये बताया कि 14 सितम्बर को शिकोहाबाद के पथवारी माता मन्दिर धर्मशाला में यमुना रक्षक दल के फिरोजाबाद जिले के कार्यकर्ताओं का एक दिवसिय प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा जिसमें जिले के सैकड़ो कार्यकर्ता भाग लेगें। यमुना रक्षक दल के राष्टीय उपाध्यक्ष राकेश यादव और राष्टिय महासचिव रमेश सिसौदिया ने  2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले यमुना मुक्ति के लिये सत्याग्रह में सभी यमुना प्रेमी बढचढ कर भाग लेने की अपील की और कहा कि यमुना मुक्ति के प्रयास तेज कर दिये गये अब किसी छलावे में आये बगैर यमुना को मुक्त कराकर की सत्याग्रह छोड़ेगें। इसलिये सभी ब्रजवासियो एवं यमुना प्रेमीयों से दल यह अपील करता है कि अपनी पूरी शक्ति व सामर्थ के साथ इस आन्दोलन में भाग लें। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के प्रदेश सचिव हाशिम खान, नगर अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, मदन व्यास, गोलू पंडित, योगेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, सुरेश चतुर्वेदी, अवधबिहारी, देवेश चतुर्वेदी, छैल बिहारी, मथुरा दास, सुरेन्द्र चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti