यमुना मुक्ति- शुद्धि का संकल्प आगे बढा

श्री कृष्ण की पटरानी का साक्ष्य पुनः अपने स्वरूप् में लाने के लिये यमुना रक्षक दल कृत संकल्पित है। गउघाट से किशन गंगा घाट के बीच बने घाटों को पुनः अपने सौन्दर्य में स्ािापित करने में यमुना रक्षक दल निरन्तर प्रयासरत है। आगामी रणनीति तय करने के लिये किशन गंगा घाट पर आज यमुना रक्षक दल द्वारा बैठक आयोजित की गई जिसमें भारतीय किसान युनियन राष्टवादी, परशुराम सेवा समिति, ईंट उद्योग संघर्ष समिति, अखिल भारतिय क्षत्रिय महासभा, ब्रज हेरिटेज एलायंस वृन्दावन बन्धु यमुना रक्षक दल को समर्थन की घोषणा कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष जयकृष्ण दास ने कहा कि यमुना रक्षक दल का उद्देश्य यमुना को शुद्ध और मुक्त कराना है, उसके लिये यमुना रक्षक दल कृत संकल्पित है। यमुना भक्त इस आन्दोलन में इस आन्दोलन व संगठन को में अपना योगदान दे रहे है। ईंट उद्योग संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजकुमार मामा ने कहा कि यमुना मुक्ति और शुद्ध के लिये हमारी समिति और इस उद्योग से जुड़े पचास हजार से भी अधिक परिवार इस आन्दोलन में सदैव तत्पर रहेगें। भारतीय किसान यूनियन राष्टवादी के राष्टिय अध्यक्ष सी.पी. सिंह ने कहा कि हमारे किसान भाई यमुना की मुक्ति एवं शुद्धि के यमुना रक्षक दल के इस आन्दोलन में दल-बल के साथ सदैव तत्पर है। परशुराम सेवा समिति के राष्टिय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने कहा कि इस पवित्र ध्येय वाले आन्दोलन में हम और हमारी समिति पूरी तरह से यमुना रक्षक दल के साथ आन्दोलन में सहयोग करेगी।

अखिल भारतिय क्षत्रिय महासभा के राष्टिय महासचिव मोहन सिंह राजपूत ने कहा कि यमुना को मुक्त कराने कि लिये क्रान्तिकारियों की तरह बलिदान के लिये भी तैयार रहने का संदेश दिया।

वृन्दावन बन्धु ब्रज हेरिटेज एलायंस के जगन्नाथ पोद्दार ने कहा कि ब्रज की संकृति की रक्षा व उसको सहेजने के लिये यमुना आवश्यक है और यमुना के इस आन्दोलन में वे यमुना रक्षक दल के साथ है।

यमुना रक्षक दल के राष्टिय उपाध्यक्ष राकेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल ने कहा आगामी  कार्यक्रमों की जानकारी दी। राष्टीय प्रवक्ता डाॅ. लक्ष्मी गौतम एवं राष्टिय सचिव सीता अग्रवाल ने यमुना शुद्धि-मुक्ति के अपने पवित्र संकल्प को दोहराया। बैठक संचालन यमुना रक्षक दल के राष्टिय महासचिव रमेश सिसौदिया द्वारा किया गया।

ठस अवसर पर साध्वी गीता मताजी, भाकियू राष्टवादी के राष्टिय उपाध्यक्ष रामअवतार सिंह, उ.प्र के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, हरियाण प्रदेश अध्यक्ष के.पी. सिंह, राष्टिय सचिव रामवीर सिंह, जन्ट सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजू पेण्टर, शरद वर्मा, महेन्द्र राजपूत, पंकज चतुर्वेदी, पवन अग्रवाल, महन्त राधाचरण दास, विवेक शर्मा आदि उपस्थित थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti