यमुना में अतिक्रमण की शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंचे यमुना भक्त

मिशन ने डीएम को कराया विकास कार्यो से अवगत, डीएम ने दिया आश्वासन

मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 के वालंटियरों ने जिलाधिकारी राजेश कुमार से मुलाकात कर अब तक मिशन द्वारा यमुना को शुद्ध कराने के लिए किए गए प्रयासों से अवगत कराया। मीरा गोस्वामी, महंत दामोदर दास, महंत बीना शर्मा, मिथलेश शर्मा, भूरा पंडित, पारूल शर्मा, रमेश शर्मा, शालिनी, रितु, नीलम गोस्वामी, भोला पंडित, पन्नू जैन आदि ने सर्वप्रथम जिलाधिकारी के कार्यालय जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें विकास कार्यो से अवगत कराते हुए उन कार्यो के लिए संरक्षण की मांग की जिस पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने स्वंय शीघ्र ही घाटों का निरीक्षण करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए महाआरती के अनुरोध को स्वीकारते हुए कहा कि वे शीघ्र ही इस पावन कार्य के लिए समय निकालेंगे। उन्होंने मिशन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि यमुना भक्तों द्वारा निःस्वार्थ भाव से किया जा रहा यह प्रयास सराहना के योग्य तो है ही, साथ ही इस कार्य से यहां आने वाले पर्यटक भी लाभांवित होगें। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी राजेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माघ्यम से कार्यकर्ताओं ने उनसे मांग की है कि यमुना किनारे यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 द्वारा कराए जा रहे वृक्षारोपण के कार्य में कुछ लोगों द्वारा बाधा डालने का कार्य किया जा रहा है। पत्र में लिखा है कि इन लोगों ने झोपड पट्टी डालकर मां यमुना की गोद में अतिक्रमण कर रखा है। टीम ने जिलाधिकारी से मांग की है कि वे मौके का मुआयना कर अपने विभागीय तहसीलदार या लेखपाल को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करें जिससे इन अतिक्रमणकारियों को रोका जा सके। इस पर उन्होंने ऐसा होने पर शीघ्र ही उचित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया। कार्यकर्ताओं ने पत्र के माध्यम से उन्हें अवगत कराया कि मिशन ने लगभग 11 किमी यमुना को साफ व स्वच्छ कर लिया है और यह कार्य बिना शासन व प्रशासन के सहयोग के पूर्ण नहीं हो पाता।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti