यमुना में डूबकर चार की मौत

गोताखोर ढूंढ रहे हैं चारों के शव

मथुरा। कृष्ण जन्माष्टमी ब्रज में मनाने आये एक ही क्षेत्र के पांच युवकों को वृन्दावन के केसीघाट पर यमुना में स्नान करना मंहगा पड़ गया। स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से पांचों युवक डूब गये। बड़ी मुश्किल से एक को निकाला गया, जबकि चार युवकों का अभी तक पता नहीं है। गोताखोर उनका शव बरामद करने में लगे हुये हैं। इस हृदयविदारक घटना से लोगों मंे शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार बदायूं के इसलाम नगर थाना क्षेत्र निवासी रोहित, रामदास पुत्र जगपाल, राजेन्द्र पुत्र हरपाल, नीरज पुत्र सूरज, सुनील पुत्र सत्यपाल जो सभी 17 और 22 वर्ष के बीच की उम्र के हैं। ये सभी आज दोपहर डेढ बजे यमुना के वृन्दावन स्थित केसीघाट पर स्नान करने गये थे। अचानक गहरे पानी में जब ये डूबने लगे तो घाट पर मौजूद गोताखोरों ने बचाने का प्रयास किया। रोहित को तो इन लोगों ने बचा लिया लेकिन अन्य चार युवकों को नहीं बचाया जा सका। पुलिस, पीएसी और स्थानीय गोताखोर उनके शव तलाशने मंे लगे हैं। समाचार लिखे जाने तक चारों शव नहीं मिल पाये थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. नहीं सुलझा पिता-पुत्र का झगडा, आज दिल्ली जा रहे हैं मुलायम सिंह

  1. आजकल फिल्मों में व्यस्त है नीरज भारद्धाज

  1. अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की मौत




Mediabharti