मथुरा। यमुना मिशन द्वारा कृष्णगंगा घाट से लेकर गउघाट का घाटों को निकाल उनका जीर्णोद्धार कर सौन्दर्यीकरण किया गया। यमुना मिशन द्वारा प्राकृतिक भूमिगत जल स्त्रोत निकाल कृष्णगंगा घाट से लेकर गउघाट तक घाटों वाली यमुना प्रवाहित की गई परन्तु सीवर जाम होने के कारण ओवर फ्लो हो गया है जिसके कारण वह गन्दा पानी सीधे घाटों से होकर स्वच्छ जल के अन्दर घाटों वाली यमुना में मिल रहा है। यमुना मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि नगर पालिका को पूर्व में इसकी मौखिक जानकारी दी जा चुकी है परन्तु इस पर अभी तक कोई सन्तोष जनक कार्यवाही नहीं हो सकी है इसलिये यमुना मिशन के द्वारा नगर पालिकाध्यक्षा को अब से हर रोज पत्र लिखकर भेजा जायेगा जब तक की वह सीवर लाइन के ओवर फ्लो को बन्द तथा नालियों को दूसरी तरफ नहीं मोड़ा जाता है।





