
यमुना रक्षक दल द्वारा आज दिनांक 19 फरवरी को छटीकरा में यमुना रक्षक दल कार्यालय का उद्घाटन किया गया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यालय में अत्याधुनिक तकनिकों की व्यस्थता कराई गयी। इस उद्घाटन समारोह में यमुना रक्षक दल के पदाधिकारी उपस्थित थे। आचार्य प्रवर ए0एस0 विज्ञानाचार्य जी के परम सानिध्य में एवं यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के नेतृत्व में 11 मार्च 2015 को यमुना मुक्ति व शुद्धि के लिये मथुरा से बल्लभगढ़ तक होने वाली वाहन यात्रा एवं 12 मार्च 2015 को बल्लभगढ से दिल्ली संसद भवन तक की पदयात्रा के विषय में उद्घाटन के उपरान्त बैठक में चर्चा की गई। हरियाणा प्रदेश महासचिव रविन्द्र फौजदार ने सभी यमुना भक्तों को एवं ब्रजवासियों को 12 मार्च को बल्लभगढ़ पहुँचने का निमन्त्रण दिया उन्होने कहा कि 12 मार्च को बल्लभगढ़ एवं फरीदाबाद से कई हजार लोग पदयात्रा में भाग लेकर दिल्ली संसद भवन के लिये कूच करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसेदिया ने कहा कि यमुना मुक्ति व रूाुद्धि के लिये यमुना रक्षक दल निरन्तर संघर्ष कर रहा है। यमुना के इस आन्दोलन में सभी ब्रजवासियों को निःस्वार्थ भाव से मिलकर भाग लेना होगा। माँ यमुना को मुक्त कराना सभी ब्रजवासियों का परम कर्तव्य है। कल दिनांक 20 फरवरी को ब्रजकला केन्द्र मथुुरा में सायं 4 बजे एवं छाता में दोपहर 1 बजे यमुना रक्षक दल के कार्यालय का उद्घाटन होगा।
इस अवसर पर कुँवर सिंह निषाद, राधाबल्लभ शर्मा, श्रीदास प्रजापति, मुनेन्द्र यादव, शरद वर्मा, हरि सिंह, सियाराम यादव, चंकी चैधरी, पवन कुमार, डाॅ0 राजवीर सिंह, सोनू यादव आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS