यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ता गोकुल बैराज के पीडि़तों से मिले साथ ही डीएम आवास मे बैठक की

यमुना रक्षक दल के सभी पदाधिकारी गुरूवार को डीएम आवास पर जाकर गोकुुल बैराज के पीडि़तोें के इलाज एवं मुआवजे की मांग की। साथ ही कैंसी से पीडि़त नारायन पुर गाँव के लोगो के इलाज एवं वहाँ पर मीठे जल की व्यवस्था कराने की मांग की। डीएम ने आस्वासन दिया कि शीघ्र ही गोकुल बैराज के पीडि़तों का इलाज होगा साथ ही नाराययन पुर गावंँ में पानी की समस्या दूर होगी। डीएम साहब ने बताया की 10 दिसम्बर को होने वाले लखनउ की बैठक में इस समस्या के समाधान के विषय में शीघ्र ही समाधान किया जायेगा और कियानों को मुआवजा सरकार के द्वारा दिया जायेगा एवं किशन नामक बालक जिसकी आँख खराब हुई है, उसका इलाज सरकारी खर्चे पर कराया जायेगा। नारायन गाँव के पीने के हेतु शुद्ध मीठा जल की व्यवस्था करायी जायेगी इसके लिए जल निगम को सूचित कर दिया जायेगा एवं  मरीजो की जाँच करवाने हेतु मेडिकल टीम नारायन पुर गाँव जायेगी।  

सन्त जयकृष्ण दासजी समेत सभी यमुना रक्षक दल के पदाधिकारी गुरूवार को दामोदर पुर गाँव गये जहाँ गोकुल बैराज के पीडि़त थेे। सन्तजी ने बताया की जो लोग गोकुल बैराज में घायल हुये थे उनका अच्छे अस्पतालों में मुक्त इलाज कराया जायेगा, साथ ही उन्हे मुआवजे भी दिये जायेंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय महासवि रमेश सिसौदिया जी, गोकुल नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, आशीश गोस्वामी ,ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, अजय शर्मा, हरिशचन्द्र एडवोकेट, धर्मेन्द्र सिंह एडवोकेट, नारायन पुर गाँव बैठक से लोचन सिंह अध्यक्ष, चन्दन सिंह, डाॅ0 णरम सिंह, कमल सिंह, कुँवरपाल आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti