यमुना रक्षक दल दिल्ली प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक की गयी तथा प्रचार के लिये काफिला हुआ रवाना

आज दिनांक 24 जनवरी को गोविन्द मठ वृन्दावन में आचार्य प्रवर ए0एस0 विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य मे तथा यमुना रखक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के अध्यक्षता में  बसंत पंचमी के सुअवसर पर यमुना रक्षक दल दिल्ली प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक की गयी। बैठक में जंतर-मंतर पर होने एकदिवसीय धरने के लिये तथा 11 मार्च को मथुरा से दिल्ली तक की पदयात्रा के लिये आचार्य जी के निर्देशन में प्रचार तथा जनसम्पर्क अभियान के लिये यमुना रक्षक दल का काफिला के लिए रवाना हुआ। दिल्ली प्रदेष अध्यक्ष हरदयाल कुशवाह ने कहा कि यमुना को कैद से मुक्त कराने के लिये एवं दिल्ली में गिर रहे नालों को रोकने के लिये तथा सरकार को चेतावनी देने हेतु एक फरवरी को दिल्ली जंतर मंतर पर हजारों लोगों के साथ एकदिसीय धरना दिया जायेगा। इस अवसर पर जनक गुर्जर को यमुना रखक दल का  मथुरा जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में दिल्ली प्रदेश हरदयाल कुशवाह, दिल्ली प्रभारी मदनलाल गौतम, जनक गुर्जर, मुनेन्द्र यादव भज्जू, टिल्लन रिक्षारिया, राजा मंशूरी, दिनेश कुमार गुप्ता, कंवर राजेश सिंह, अजय शर्मा, चरण सिंह, भरत सिंह, आदि उपस्थित थे।  

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti