यमुना रक्षक दल द्वारा तीसरा यमुना प्रचार रथ हुआ रवाना

आज दिनांक 23 फरवरी को गोविन्द मठ वृन्दावन से यमुना रक्षक दल द्वारा यह तीसरा यमुना प्रचार रथ आचार्य प्रवर ए.एस. विज्ञानाचार्य जी के परम सानिध्य में एवं ठा. अजयपाल के नेतृत्व में यह रथ रवाना हुआ। विज्ञानाचार्य जी ने रथ को हरी झण्डी दिखाकर रथ रवाना किया। यह प्रचार रथ पूरे प्रदेश भर के सभी जिलें जाकर ‘‘यमुना बचाओ जीवन बचाओ‘‘ का जनजागरण एवं 11 मार्च मथुरा से बल्लभगढ़ तक की वाहन यात्रा एवं बल्लभगढ़ से दिल्ली संसद भवन तक की पदयात्रा के लिये प्रचार-प्रसार करेगा। यमुना रक्षक युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीण चैधरी एवं कुंवर सिंह निषाद ने जानकारी देते हुये बताया  कि कल दिनांक 24 फरवरी को यमुना रक्षक दल का चैथा यमुना प्रचार रथ प्रचार-प्रसार के लिये रवाना होगा।

यमुना रक्षक दल की हुई बैठक

यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण हेतु तथा हथनी कुण्ड से माँ यमुना को मुक्त कराने के लिये यमुना रक्षक दल द्वारा आचार्य प्रवर ए.एस. विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य में एवं यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के नेतृत्व में 11 मार्च से हजारों वाहनों के साथ बल्लभगढ तक की वाहन यात्रा एवं बल्लभगढ से लाखों यमुना भक्तों एवं ब्रजवासियों के साथ दिल्ली संसद भवन तक की पदयात्रा के लिये आज दिनांक 23 फरवरी को गोविन्द मठ वृन्दावन में यमुना रक्षक दल की बैठक की गई। जिसमें बताया गया कि आगामी 26 फरवरी से सभी ब्लाॅको के यमुना रक्षक दल कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गयी है। हर ब्लाॅक से 100 ट्रेक्टर इस तरह दशों ब्लाॅक से एक हजार ट्रेक्टर आयेंगे। इसी प्रकार प्रत्येक ब्लाॅक से 100 मोटर साईकिलें तथा दश ब्लाॅकों से एक हजार मोटर साईकिलें निकलेंगे। इसके लिये जिले भर के नौजवानों की टीम की जिम्मेदारी कुंवर सिंह विषाद एवं प्रवीण चैधर को दी है। जीवन के साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ हम समझौता नहीं कर सकते, हमें शुद्ध जल चाहियें। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि यमुना के मिलने वाले गन्दे नाले यमुना को जहरीला बना देते है जिससे किसान भाईयों की कृषि और स्वास्थ  को सीधे तौर पर हानि पहॅुच रही है। इसी पीड़ा को लेकर हम वाहन यात्रा एवं बल्लभगढ़ से दिल्ली संसद भवन तक पदयात्रा कर रहे है और सरकार से मांग कर रहे कि वह जल्द इस समस्या का हल करें। सूबेदार सरनाम सिह ने कहा कि जिले के भूत पूर्व सभी सैनिक इस आन्दोलन में भाग लेंगे। जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह ने कहा कि आगरा कैनाल में जहर बह रहा है, यह जहर हमें मंजूर नहीं, हमें शुद्ध जल चाहिये।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, प्रदेश सचिव  विशन स्वरूप, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरिवर सिंह, राष्ट्रीय सचिव अनीता थापा, प्रदेश प्रचार सचिव लता अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीण चैधरी, दिनेश चैधरी, नगर अध्यक्ष अयन चतुर्वेदी, जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, श्रीदास प्रजापति, सूबेदार सरनाम सिंह आदि उपस्थित थे।

गाँव-गाँव में गूँजा ‘11 मार्च संसद मार्च‘ का नारा, यात्रा का किया गया आह्वान

यमुना रक्षक दल का पहले यमुना प्रचार रथ ने आज गाँव सुनरख, देवी आटस, बड़ी आटस, कीकी नगला, बाबूगढ़, नगला सूरी, नारायण पुर, परखम सहित दर्जनों में यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण 11 मार्च वाहन यात्रा एवं 12 मार्च की पदयात्रा का आह्वान किया गया। साथ ही जनजागरण एवं प्रचार-प्रचार के माध्यम से हजारों ब्रजवासियों को यमुना के इस आन्दोलन से जोड़ा गया। 

शहीद भगत सिंह के पौत्र यादवेन्द्र सिंह संधू द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी को बल्लभगढ़ में यमुना रक्षक दल के कार्यालय का उद्घाटन किया जायेगा। यह जानकारी संदीप चाहर एवं रविन्द्र फौजदार ने दी। जिसमें सभी यमुना रक्षक दल के पदाधिकारी एवं सैकडों अतिथि गण उपस्थित होंगे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti