
आज दिनांक 23 दिसम्बर को ब्लाॅक मांट के कई गाँवों में यमुना रक्षक दल द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया साथ ही ग्राम मांट, वीरू बाबा के मन्दिर व श्री कृष्ण बोध मन्दिर, छाहारी में 11 मार्च 2015 को होने वाली पदयात्रा के लिये आह्वान किया गया।
इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्त जयकृष्ण दासजी ने कहा कि ़यमुना अत्यन्त प्रदूषित हो चुकी है, ब्रज में यमुना का अस्तित्व समाप्त हो गया है ब्रजवासियों का जीवन संकट में है। किसान के पास खेती योग्य पानी है, यमुना का जहरीला जल नलकूपों के माध्यम से लोगों तक पहुँच रहा है जिससे कैंसर इत्यादि भयंकर बीमारियां फैल रही है। हरियाणा के हथिनी कुण्ड बैराज पर यमुना जी कैद है। जिसके कारण यमुना में जल नहीं है और जल के स्थान पर दिल्ली की सम्पूर्ण गन्दगी यमुना में आ रही है। इसिलिये हम सबको साथ मिलकर यमुना शुद्धिकरण व मुक्तिकरण की इस आन्दोलन में भाग लें व 11 मार्च 2015 की पदयात्रा में दिल्ली चलकर यमुना को मुक्त कराना है। इसके साथ ही मांट निवासी भगवान सिंह को यमुना रक्षक दल का जिला महासचिव बनाया गया
इस अवसर पर देवमोरारी बापू, राष्ट्रीय सचिव सीता अग्रवाल, राष्टीय प्रचार सचिव विष्णुप्रिया, अजय शर्मा, आर0पी0 सिंह, सुखवीर सिंह मांट प्रमुख, सचिन ठाकुर, भगवानसिंह पूर्व सैनिक, ब्लाॅक अध्यक्ष पवन वर्मा, तहसील अध्यक्ष रिंकू चैधरी, शम्भू तिवारी, रामशरण दास, बजरंग दास, राजकुमार, पंकज रावत, पूर्व प्रधान भगवान सिंह आदि उपस्थित थे।





