
यमुना रक्षक दल द्वारा आज ग्राम ओड़म (सौंख) मे श्री हरिओम बाबा द्वारा ब्रज चैरासी कोष में कथा के दौरान यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्त जयकृष्ण दास जी ने ग्र्रामिणों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आगरा कनाल द्वारा जो यमुना का जल दूषित आ रहा है। भू-गर्भ का सम्पूर्ण जल दूषित हो गया है। घर-घर में लोग बीमार हो रहें हैं। जनजीवन के लिये पीने योग्य पानी नहीं है। जबतक यमुना का जल शुद्ध नहीं हो जाता तबतक यमुना बचाओ का आन्दोलन जारी रहेगा। आज पाँच वर्ष के बालक से लेकर साठ वर्ष तक के वृद्ध कई भयंकर बीमारियों से ग्रसित हैं, कैंसर जैसी बीमारी महामारी का रूप् धारण कर रही हैं।
इसलिए हम सब को मिलकर यमुना जी को शुद्ध कराने के लियें 11 मार्च 2015 को निकलने वाली यमुना शुद्धिकरण की इस पदयात्रा मे सबको भाग लेना होगा। इसके साथ ही सभी ग्रमिणों ने हाथ उठाकर प्रण किया कि प्रत्येक घर से एक व्यक्ति अवश्य इस पदयात्रा में भाग लेगा। इस अवसर पर गिरीश चैधरी को गोवर्धन ब्लाॅक का महासचिव नियुक्त किया गया। श्री हरिओम बाबा ने एलान किया कि वह यमुना रक्षक दल द्वारा 11 मार्च 2015 को चलायी जा रही पदयात्रा में भाग लेने के लिये ब्रज चैरासी कोष में कथा के माध्यम से प्रचार करेंगे।
इस अवसर पर अयोध्या से आये राम कथा वाचक देवमोरारी बापू ने कहा कि ‘‘मैं यमुना शुद्धिकरण के लिये आयोध्या से चलकर आया हूँ और मैं इस पदयात्रा के लिये जगह-जगह जाकर जनता को जगाउँगा।‘‘
इस अवसर पर श्रीदास प्रजापति, झाँसी से पधारे गिरिवर सिंह, इल्लाहबाद से आये सियाराम जी, डाॅ0 आर0के सिंह,गिरीश चैधरी, पूरन सिंह, तूफान पहलवान, किशन सिंह, प्रमोद कुमार, राकेश चैधरी आदि ग्रामवासी उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS