यमुना रक्षक दल द्वारा हथिनीकुण्ड

यमुना रक्षक दल द्वारा हथिनीकुण्ड पर किये जाने वाले सत्याग्रह के लिये ब्रज के गंावो में जनसंपर्क कर ब्रजवासियों को जाग्रत किया जा रहा है। बुधवार 10 सितम्बर को यमुना रक्षक दल द्वारा अकबरपुर व तरौली गांव में जनसंपर्क किया गया जहां ब्रजवासियों से 2 नबम्बर को हथिनीकुण्ड पर किये जाने वाले सत्याग्रह मे भाग लेने की अपील की गई जिसका उपस्थित लोगों ने समर्थन कर आन्दोलन में बढ़चढ भाग लेने की बात कही। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि मुख्य समस्या की जड़ हथिनी कुण्ड बैराज है क्योकि वहीं पर यमुना का जल कैद कर लिया गया है इसलिये अब ब्रजवासी और यमुना भक्त हथिनी कुण्ड बैराज पर धरना देगें। हथिनी कुण्ड पर किये जाने वाले सत्याग्रह में सभी ब्रजवासियों के सहयोग की आवश्यकता इसलिये सभी ब्रजवासी इसमें बढ चढ कर सहयोग करंे। राष्टीय अध्यक्ष द्वारा अकबर पुर के राधेश्याम भगत जी को चैमुहा ब्लाक का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। चैमुहां ब्लाक प्रमुख राधेश्याम भगत जी कहा कि यमुना मैया की सेवा के लिये वह सदैव तत्पर है। 

इस अवसर पर तेजपाल सिंह, मूलचन्द सिसौदिया, सुरेश सिंह, ओमवीर, देवेन्द्र, विरेन्द्र बाबा, कृष्णकान्त अवस्थी, आलोक आदि उपस्थित थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login