यमुना रक्षक दल द्वारा 11 मार्च को निकाला जायेगा दिल्ली चलो पदयात्रा

यमुना रक्षक दल बैठक करता हुआ

मथुरा। आज दिनांक 4 दिसम्बर को गोविन्द मठ वृन्दावन में स्वामी ए0स0 विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य में कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमे मथुरा जिले के दस ब्लाॅक के अध्यक्ष शामिल हुये। जिसमें 11 मार्च 2015 को यमुना मुक्तिकरण व शुद्धिकरण पदयात्रा के विषय पर विचार विमर्श किया गया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बताया कि दिल्ली में 15 दिसम्बर से अभियान शुरू कर दिया जायेगा। इसी प्रकार से फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, होडल तथा मथुरा में जन जागरण किया जायेगा। यमुना का जल जब तक नहीं आ जाता दब तक आन्दोलन जारी रहेगा। 11 मार्च 2015 की पदयात्रा के लिये 12 दिसम्बर को सभी कार्यकर्ताओ की बैठक बुलाई जायेगी। यह जानकारी यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसैदिया ने दी। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रमेेश सिसौदिया,जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, नगर अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, ब्लाॅक अध्यक्ष राधेश्याम सिसौदिया, मथुरा ब्लाॅक प्रमुख्य राधाबल्लभ शर्मा, वृन्दावन नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, प्रदेश सचिव श्रीमती सुषमा अग्रवाल, विष्णुप्रियाजी, हरि सिह पहलवान,लोचन सिंह, मदन लाल गौतम विशन स्वरूप आदि उपस्थित थे।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login