
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल
मथुरा। यमुना मुक्ति व शुद्विकरण एवं हथिनी कुण्ड से जल छोडे जाने की मांग को लेकर लोगों में जागरूकता चलाई जा रही है। 7 पफरवरी को यमुना रक्षक दल ने गाँव-गाँव जाकर जन सम्पर्क अभियान के साथ साथ प्रचार प्रसार किया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव ने पफरह के बेरई गाँव में, महासविच रमेश सिसादिया ने नोयडा में, विशन स्वरूप ने माट में, राध्ेश्याम सिसोदिया ने अकबरपुर एवं छाता में जाकर जनसम्पर्क अभियान एवं 11 मार्च को निकलने वाली यमुना मुक्ति व शुद्विकरण की पदयात्रा का आह्वान किया। यमुना की अविरल धरा को ब्रज में पुनः लाने के गाँव-गाँव जाकर लोगों से मिलें एवं प्रचार-प्रसार किया। वहीं यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने नारायण पुर एवं परखम गाँव का दौरा किया। नारायण पुर गाँव में पाया गया कि वहाँ पानी के कारण 2 लोगों को कैंसर का रोग है एवं पूरे गाँव के लोगों को घुटने में दर्द इत्यादि है। ग्राम प्रमुख लोचन सिंह ने बताया कि इस गाँव में मुख्य समस्या पानी की है। दूषित जल के कारण लोगों में अनेकों रोग उत्पन्न हो रहे हैं। यमुना रक्षक दल द्वारा गोविन्द मठ वृन्दावन में 9 पफरवरी सोमवार को प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जायेगी। जिसमें राष्ट्रीय पदाध्किारी, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, नगर एवं ग्राम अध्यक्ष आदि उपस्थित होंगे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS
Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted