यमुना रक्षक दल व भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी की हुई संयुक्त विचार गोष्ठी

यमुना रक्षक दल व भाकियू राष्ट्रवादी द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर बुधवार को गोविन्द मठ वृन्दावन में यमुना विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उन्नाव के सांसद मा. श्री साक्षी जी महाराज, फतेहपुर सीकरी के सांसद मा. बाबूलाल चैधरी, मथुरा के विधायक प्रदीप माथुर के साथ-साथ साधु सन्तो और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त करा यमुनोत्री से इलाहाबाद तक अविरल- निर्मल रूप में बहाने के लिये विचार गोष्ठी में मंथन किया गया। यमुना के प्रदूषण रूपी कलुष को दूर करने के लिये वक्ताओं द्वारा अनेक सुझाव दिये तथा संगोष्ठी में उन पर मंथन  किया गया। यमुना विचार संगोष्ठी की अध्यक्षता स्वामी श्री ए.एस विज्ञानाचार्य जी महाराज द्वारा की गई। कार्यक्रम के प्रारम्भ यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों द्वारा आगन्तुक मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंच का संचालन करते हुये रमेश सिसौदिया ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों का परिचय कराते हुये कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

फतेहपर सीकरी के सांसद बाबूलाल चैधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि यमुना मैया की सेवा बडे भाग्य से मिलती है जो सज्जन इस कार्य में लगें है वे सच में बड़े ही भाग्यशाली है। मैं हर तरह से यमुना रक्षक दल के आन्दोलन के साथ हूँं और 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह में सम्मलित रहूँगा। 

उन्नाव के सांसद मा. साक्षी जी महाराज ने कहा कि यमुना को स्वच्छ निर्मल रूप में ब्रज क्षेत्र में पुनः प्रवाहित करने के पावन उद्देश्य में प्रत्येक ब्रजवासी को तन मन धन से यथा संभव सहयोग करना होगा तभी यमुना मुक्त हो सकती हैै। मैं प्रयास कर रहा हूँ कि जल संसाधन मंत्री उमा भारती जी से यमुना रक्षक दल की मुलाकात करा यमुना पर यमुना रक्षक दल द्वारा किये गये कार्य व उसकी स्वच्छता के लिये प्रभावी उपायों को उनके समक्ष रखा जाये। माननीय प्रधानमंत्री जी स्वयं नदियों के प्रति गंभीर है और मै यह प्रयास कर रहा हूँ कि प्रधानमंत्री जी से यमुना रक्षक दल के शिष्ट मंडल की मुलाकात करायी जाये। मै हर प्रकार से यमुना आन्दोलन में यमुना रक्षक दल के साथ हूँ चाहे वो आज की संगोष्ठी हो या आने वाला 2 नबम्बर को सत्याग्रह। 

मथुरा के विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि हम सभी को जागरूक होना पडेगा और सरकार पर दबाब बनाना पडेगा कि वो यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त करें । हम सब यमुना रक्षक दल के साथ हथिनी कुण्ड पर सत्याग्रह में जायेगें और यमुना की मुक्ति की मांग करेगें। यमुना जल के शुद्ध होते ही ब्रज में खारे पानी की समस्या भी हल हो जायेगी इसलिये यमुना का शुद्ध होना आवश्यक है।

यमुना रक्षक दल के रााष्ट्रीय अधयक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि सरकार का रूख सकारात्मक है इसलिये हमें अपनी पूरी शक्ति लगाकर 2 नबम्बर के सत्याग्रह में भाग लेना है। इस बार का आन्दोलन आर- पार की लडाई होगा। इस बार भाकियू राष्ट्रवादी व यमुना रक्षक दल के हजारों कार्यकर्ता हथिनी कुण्ड पर भाग लेगें और यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त करा कर ही हथिनी कुण्ड से बाँध से हटेगें। संत ने आगें सभी आगन्तुक अतिथियों का उनके विचार गोष्ठी मंें सम्मलित होने पर धन्यवाद दिया एवं कहा कि हमें आशा है कि हमारे मध्य में उपस्थित जनप्रतिनिधि सरकार तक हमारी बात पहुॅचायेगें।

कार्यक्रम के अन्त में विचार गोष्ठी के अध्यक्ष स्वामी श्री ए. एस विज्ञानाचार्य जी ने सभा को डाॅ. अनन्त यादव के माध्यम से संदेश दिया कि प्रकृति के अपने नियम है प्रकृति के अपने रहस्य है। जब मानव की कृति प्रकृति के अनुकूल हो तो संस्कृति होती है किन्तु यदि मानव कृति प्रकृति के विपरीत है विकृति या अपसंस्कृति होती है वस्तुतः पशु पक्षी प्रकृति के नियमों का सहज पालन करते देखे जाते है लेकिन मानव तन धारी अपने अंहकार में आकर प्रकृति के नियमों का उल्लघन करने  का प्रयास करते है जिसका दुस्परिणाम हम सबको भोगना पड़ता है, यमुना मुक्तिकरण कार्य के सम्पन्न होने से सत्यम शिवम सुन्दरम का सनातन संकल्प चरितार्थ होगा। इसके साथ साथ  श्री राधाजीवन जी पोद्दार ,भाकियू राष्ट्रवादी के अध्यक्ष सी.पी. सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव अब्दुल जब्बार राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ. लक्ष्मी गौतम, राष्ट्रीय सचिव सीता अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रचार सचिव विष्णु प्रिया, आदि ने अपने वक्तव्य के माध्यम से संगोष्ठी में अपने विचार प्रस्तुुत कियंें।

इस अवसर पर सत्यपाल सिंह, स्वामी देवास्वरूपानन्द, डाॅ राजवीर सिंह, सुषमा अग्रवाल, डाॅ रीया अग्रवाल स्वामी श्री अवदेशानन्द जी, अनिल सिंह, साध्वी गीता जी, अरूण चतुर्वेदी, हाशिम खान, श्री दास प्रजापति, राजू पेण्टर, अशोक कटिहार, अखण्ड सिंह, गोपाल पाण्डे, अनिता थापा आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti