यमुना शुद्धिकरण अभियान को किया हवन व पदयात्रा को बनाई गयी रणनीति

यमुना मुक्तिकरण को लेकर बैठक करते यमुना भक्त

मथुरा। आज को आचार्य ए0एस0 विज्ञानाचार्य के सानिध्य में गोविन्द मठ वृन्दावन में यमुना शुद्धिकरण व 11 मार्च 2015 को होने वाली यमुना बचाओ की पदयात्रा को मजबूत बनाने के लिये विशाल हवन का आयोजन किया गया है। हवन के उपरान्त यमुना रक्षक दल द्वारा बैठक की गयी। जिसमें कई जिले के जिलाध्यक्ष व ब्लाॅक अध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक में पदयात्रा की रणनीति योजनाबद्ध तरीके से बनाई गयी। साथ ही बताया गया कि यमुना सफाई के लिये आगामी एक फरवरी को जन्तर मंतर पर होने वाले एकदिवसीय धरना दिया जायेगा जिसमें हजारों की संख्या में मथुरा व वृन्दावन से लोग पहुँचेंगे। बैठक में यमुना आन्दोलन को मजबूत बनाने के लिये कई नये पदाधिकारी व कार्यकर्ता बनाये गये जिनमें मुकेश सिंह बुलन्द शहर निवासी को यमुना रक्षक दल का राष्ट्रीय सचिव, मदन लाल गौतम दिल्ली एन0सी0आर0 प्रभारी, डाॅ0 राजवीर सिंह जिला प्रभारी, रमेश सिसोदिया यात्रा प्रभारी, शेलेन्द्र सिंह ब्लाॅक अध्यक्ष चैमुहां, ओमन पंडित जिला महासचिव, राधेश्याम सिसोदिया प्रदेश प्रचार मंत्री, विजय कुमार जादौन विकलांग संघ को जिलाप्रभारी बनाया गया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बताया कि 21 जनवरी से हर ब्लाॅक में यमुना रक्षक दल का कार्यालय खोला जायेगा तथा 25 जनवरी से वाहन द्वारा प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसेदिया, राष्ट्रीय प्रचार सचिव विष्णुप्रिया, राष्ट्रीय सचिव अजय शर्मा, राष्ट्रीय सचिव कुँवर राजेश सिंह, राम कथा वाचक देवमुरारी बापू, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, विशन स्वरूप, चैमुँहा ब्लाॅक अध्यक्ष राधेश्याम सिसोदिया, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, जानकी शर्मा, अशोक यादव, सियाराम यादव, गिरिवर सिंह, लोचन सिंह, विवके महाजन, श्यामसुन्दर सागर, राजेन्द्र प्रताप सिंह,डाॅ0 राजवीर सिंह, मुनेन्द्र यादव भज्जू, मदन लाल गौतम, हरी सिंह आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti