आज दिनांक 1 मार्च को बल्लभगढ सैक्टर 2 स्थित यमुना रक्षक दल कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के संरक्षण में यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण के लिये एक महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में सैकड़ों भक्तों एवं महानुभावों ने आहुती डाली। इस अवसर पर संत जयकृष्ण दास द्वारा सभी यमुना भक्तों को शपथ दिलाई गयी कि यमुना शुद्धिकरण के लिये हम सभी आगामी 12 मार्च को बल्लभगढ़ दशहरा ग्राऊण्ड से चलकर दिल्ली संसद तक पहुँचेंगे और तब तक आन्दोलनरत रहेंगे जब तक सरकार द्वारा यमुना के लिये कोई सकारात्मक निर्णय नहीं आ जाता। संत जी ने उद्घोस किया ‘‘ अभी नही ंतो कभी नहीं‘‘ उन्होने कहा कि यमुना की लड़ाई आने वाली पीढ़ी के लिये जीवन रक्षण है। अगर जल नहीं रहेगा तो जीवन कहाँ बचेगा। यमुना रक्षक दल हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चैहान ने कहा कि यमुना के दूषित जल के कारण किसानों को काफी नुकसान हो रहा है, जहरीला जल खेती को खत्म कर रहा है, जिससे अनाज भी जहरीला हो रहा है। यमुना किनारे बसने वाले लोगों का जनजीवन खतरें में पड़ गया है, अनेको लोग भयंकर बीमारियों से ग्रसित है। सदानीरा बहने वाली यमुना को हथिनी कुण्ड पर कैद कर रखा है। राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य ने कहा कि अबकी बार आर-पार की लड़ाई होगी। माँ यमुना को यमुना को स्वच्छ व अविरल बनाना है और जीवन को बचाना है। इसके सभी यमुना भक्त निःस्वार्थ भाव से इस आन्दोलन में भाग लें और यमुना को मुक्त करायें। इस समरोह के दौरान जिले के अनेक समाज सेवी संस्थान एवं नेतागण एवं धार्मिक संस्थाओं ने यमुना रक्षक दल को पूर्ण रूप से समर्थन दिया।
इस अवसर पर यमुना रक्षक दल राष्ट्रीय सचिव आर.पी सिंह, डोरीलाल वर्मा, प्रदेश महासचिव रविन्द्र फौजदार, जिला महासचिव गौरव शर्मा, सहसचिव नरेन्द्र चैधरी, जयपाल शास्त्री उपस्थित रहे। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थओं के पदाधिकारी, गौरक्षा दल के पुष्पेन्द्र त्यागी, बजरंग दल के संयोजक व नमो सेना के राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश शर्मा, युवा समाज संस्था से अजय डागर, जसवंत सैनी, हरिओम व महिला मोर्चा से कविता शर्मा, सुमलेम मलिक, ऋतुराघव व राजवाला आदि उपस्थित थे।
वृन्दावन छटीकरा रोड स्थित जटावाली माई आश्रम में हुआ विशाल संत सम्मेलन
यमुना रक्षक दल को संतो एवं विद्वानों द्वारा लगातार समर्थन मिल रहा है। आज मंदिर के 11वें पाटोत्सव एवं रंग भरी एकादशी के सुअवसर पर पर ब्रज के विशिष्ट महामण्डलेश्वर एवं संत-महंतों का विशाल सम्मलेन हुआ। जिसमें आध्यात्मिक चर्चा के साथ साथ यमुना जी की वर्तमान स्थिति मर विशेष प्रकाश डाला गया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डाॅ0 रामदत्त मिश्र ने आरश्र की अध्यक्षा परम तपस्विन्नी राधिका साधिका ( जटावाली माई) से यमुना मुद्दे पर विशेष रूप से चर्चा की। मीडिया प्रभारी ने कहा कि गोपाल सहस्त्र नाम में भगवान का यमुना जी के साथ जगत नाम आया है। अतः इस आन्दोलन को आप सभी का पूर्ण समर्थन चाहिये। जटावाली माई ने यमुना आनदोलन को हरसम्भव व मदद की पूर्ण रूप से समर्थन दिया और कहा कि यमुना शुद्धिकरण और यमुना जी का प्रवाह ब्रजवासियों के लिये अत्यन्त् आवश्यक है। श्री हनुमत् अराधना मण्डल के अध्यक्ष श्री राम कथा वाचक श्री अशोक जी महाराज एवं राम कथा के रसिक वक्ता विपिन बापू जी ने भी अपने मण्डल के सदस्यों के साथ आन्दोलन का समर्थन दिया। समारोह में स्वामी जगदानन्द जी, परमात्मा नन्द जी, वरिष्ठ पत्रकार डाॅ0 गोपाल चतुर्वेदी, रमेश शास्त्री, पं0 विहारी लाल आदि पूज्यनीय संत एवं महन्त उपस्थित थे।
गाँव-गाँव में पदयात्रा कर 11 मार्च के लिये चलाया जनजागरण अभियान
ब्रज में यमुना की अविरल धारा को पुनः लाने के लिये यमुना रक्षक दल की टीम लगातार जनसम्पर्क बनाये हुये है। गाँव-गाँव में जाकर लोगों से मिलकर उनसे माँ यमुना के लिये 11 मार्च की वाहन यात्रा में सम्मिलित होने की अपील की जा रही है। आज जिलाध्यक्ष सत्पाल सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, जिला प्रभारी डाॅॅ0 राजवीर सिंह, अजयपाल ठाकुर इन सभी के नेतृत्व में ब्लाॅक फरह, सायपुर, गड़ाया, जोहरी, वेरी, वेरी गढ़ी, गरारी, फरह, समसाबाद, गोवर्धन, नरी, अकबरपुर, रनवारी, सनवारी, सहित अनेको गाँवों में यमुना प्रचारी रथ एवं गाँ-गाँव में पदयात्रा करते हुये पूरे गाँव में 11 मार्च एवं यमुना लाओ जीवन बचाओ का जनजागरण किया गया। साथ ही गाँव के प्रत्येक व्यक्ति से 11 मार्च की यात्रा में भाग लेने की अपील की गई।
इस अवसर पर लोकगीत गायक सियाराम यादव, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार, भगत सिंह निषाद, पप्पू निषाद, गोवन्द निषाद, सुदामा, वीरेन्द्र सिंह, उपेन्द्र यादव, सोनू ठाकुर आदि उपस्थित थे।





