यमुना शुद्धि के लिये जन प्रतिनिधियों को लिखा पत्र

मथुरा। यमुना मिशन यमुना की शुद्धि को लेकर अब से हर रोज जन प्रतिनिधियों

को पत्र लिखेगा जिसमें मथुरा की सांसद, विधायक, चैयरमैन, जिला पंचायत

सदस्य और जिलाधिकारी समेत समस्त सम्बन्धित विभागों को पत्र भेजकर यमुना

शुद्धि के लिए कार्य करने की बार बार मांग की जायेगी।

यमुना मिशन के हरदेवानन्द जी जानकारी देते हुये बताया कि यमुना मिशन

यमुना की शुद्धि, घाटों के जीर्णोद्धार, वृक्षारोपण का कार्य तेजी से कर

रहा है। इसके लिये संतो, अधिकारियों, राजनेताओं ने सहभागिता की है। जैसा

कि सर्वविदित है कि यमुना मैया की दशा दिनो दिन बद से बदतर होती है जा

रही है इसी के यमुना मिशन अब से हर रोज जन प्रतिनिधियों पत्र लिखकर इस ओर

सूचित करता रहेगा एवं उनसे इस कार्य में सहयोग एवं सुझाव की अपेक्षा करता

है।

हरिओम बाबा महाराज ने बताया कि पत्र में यमुना मिशन जनप्रतिनिधियों से

निवेदन कर रहा है कि वह यमुना की वर्तमान दशा की ओर ध्यान देते हुये

यमुना में मिलते नालों को रोकने तथा यमुना शुद्धि के लिये सुझाव एवं

सहयोग की बात कही है। इसके साथ ही यमुना मिशन द्वारा सभी जन प्रतिनिधियों

को यमुना मिशन द्वारा किये जा रहे वृक्षारोपण में सहभागिता करने के लिये

भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है।

इस अवसर पर राजीव गोस्वामी, देवेन्द्र शर्मा, लपुटी पंडित, मुकेश ठाकुर,

मीरा गोस्वामी, रिचा शर्मा, मुकेश कौशिक, गुलाब ठाकुर, गोविन्दा बलराम

आदि उपस्थित रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti