यमुना किनारे वृक्षारोपण करते सन्त जयकृष्ण दास एवं अन्य
मथुरा। गऊघाट मथुरापर यमुना शु़िद्ध संकल्प मिशन 2015 के तहत यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने वृक्षारोपण का शुभारम्भ किया। जयकृष्ण दास ने कहा कि वृक्षारोपण का यह अभियान पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी रहेगा। यह अभियान ब्रज को पुनः हरितायुक्त बनाने का अभियान है। इसकी शुरूआत आज गऊघाट से हुई है। आज ब्रज के वन कट गये हैं और आवश्यकता है जगह जगह वृक्ष लगाकर ब्रज को हरित बनाया जाये। उन्होंने ब्रजवासियों से आग्रह किया कि यमुना लाओ, वृक्ष लगाओ अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें। ब्रज केवल ब्रजवासियों के सहयोग से ही कृष्ण वाला ब्रज बन सकता है। ब्रज के सभी तालाबों के किनारे वृक्षारोपण का कार्य होगा। यमुना मिशन के संयोजक अनिल शर्मा ने कहा कि वृक्षों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। सभी को इस अभियान में सहयोग करना है। इस अवसर पर दल के राकेश यादव, रमेश सिसौदिया, श्रीदास प्रजापति, रिचा शर्मा, त्रिलोकी व्यास, गोपाल पाण्डेय, शरद वर्मा, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।





