अधिक मास प्रारम्भ होने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने किया यमुना में स्नान
मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 द्वारा बुधवार से प्रारम्भ हो रहे अधिक मास की तैयारियों को अंति रूप दे दिया गया है। जहां एक ओर घाटों की साफ सफाई का कार्य प्रगति पर है वहीं दूसरी ओर इस माह में यमुना में स्नान करने आने वाले यमुना भक्तों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिक मास प्रारम्भ होने की पूर्व संध्या पर अमावस्या के दिन पं0 अनिल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यमुना में स्नान कर पूजा अर्चन किया। इस अवसर पर यमुना में दुग्धाभिषेक करने के पश्चात् उन्होंने कहा कि अमावस्या के दिन मां यमुना में स्नान करने से मनुष्य के सभी पापों का विनाश हो जाता है। अमावस्या के दिन मां यमुना में स्नान व आचमन करने का सौभाग्य भी उन्हीं लोगों को प्राप्त होता है जो यमुना मां की सेवा के लिए अपना सम्पूर्ण समर्पित कर चुके हों। अधिक मास की तैयारियों के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि महीने भर इस मास में यमुना शुद्धि संकल्प मिशन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर अधिक से अधिक यमुना भक्तों को इस कार्य से जोडने का प्रयास किया जाएगा। उनका कहना था कि इस मास में जगह जगह मीठे पानी की प्याऊ लगाकर मिशन द्वारा भक्तों की सेवा करने का कार्य भी किया जाएगा। वहीं सांय के समय मिशन के प्रमुख वालंटियरों में से भोला पंडित के दादा जी धूजीमल पंडित के बीती रात लंबी बीमारी के चलते हुए निधन से मिशन के कार्यकर्ताओं नेे मिशन के कार्यालय श्रीकृष्ण गंगा घाट पर पं0 अनिल शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धाजंलि व शोक सभा का आयोजन कर उन्हें अश्रु भरे नेत्रों से भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान पं0 अनिल शर्मा ने समाजसेवी स्वर्गीय धूजीमल पंडित को एक अपूर्णनीय क्षति बताया। उन्होंने हर क्षेत्र में मानवता को कायम रखने के लिए कार्य किया जिन्हें शब्दों में स्पष्ट करना असंभव है। अधिक मास की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, आशीष हनुमान वाले, राजीव शर्मा, मीरा गोस्वामी, रिचा शर्मा, नीलम गोस्वामी, राजेश तिवारी, ऋतु वर्मा, शालिनी सविता, कृष्णा चैधरी, हीरामणि, शांति बाई, पारूल शर्मा, भोला पंडित, राकेश पंडित, भूरा पंडित, मनोज ठाकुर, गिरीश शर्मा, अजय, लक्की यादव, सचिन मिश्रा, शुभम्, सारांश, गोविन्द ठाकुर, दीपक राज, मनीष राजपूत, बिल्ला उस्ताद, देवेन्द्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, बलराम शर्मा, हीरामणि, अजय, बाबा मणिदास, पंकज, बाॅबी, राजू पेंटर आदि लगे हुए हैं।





