
डीएनबी महाविद्यालय में यमुना शुद्धीकरण की शपथ लेते प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी व शिक्षकगण
बल्देव। यमुना को निर्मल एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के उदद्ेश्य को लेकर डीएनबी महाविद्यालय में प्रबन्ध समिति के सदस्यों, शिक्षकों, छात्र, छात्राओं व समाजसेवीयों द्वारा संकल्प लिया गया। इस अवसर पर यमुना के शुद्धीकरण को लेकर विद्यालय प्रांगण में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए निदेशक राजकुमार वर्मा ने कहा कि यमुना ब्रज की धरोहर है। इसके शुद्धीकरण के लिए हम सभी ब्रजवासियों को आंदोलन खड़ा करना होगा। यमुना के वर्तमान रूप से ब्रज की पारम्परिक छवि को भारी क्षति हुई है। प्राचार्य डा0 जीएन ओझा, ने कहा कि नदियां राष्ट्रीय धरोहर होने के साथ-साथ जीवन दायिनी भी है। इनको स्वच्छ रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। इस अवसर पर बलदेव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, सहायक निदेशक मुनेश कुमार वर्मा, डा0 अशोक सिकरवार, डा0 साहित्य प्रकाश गौतम, उदयवीर ंिसह, पत्रकार मोहनवीर ंिसह, अखिलेश पाठक, गौरव दुबे, लक्ष्मी कान्त पाण्डेय, तेजवीर ंिसह परिहार, उमेश पाण्डेय, श्याम ंिसंह, रिन्कू वर्मा, सौरभ मिश्रा, अनुज उपमन्यु, सुजीत वर्मा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। गोष्ठी के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन युवा समाज सेवी सुजीत वर्मा द्वारा किया गया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS
Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted