जिला प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग पर मिशन ने जताया आभार
मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 द्वारा यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए जगह जगह विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर यमुना भक्तों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इन कार्यो में संत समाज, प्रशासन, राजनैतिक, सामाजिक तथा समस्त वर्ग के लोगों द्वारा प्राप्त हो रहे प्रभावशाली सहयोग पर मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने परम पूज्य दिव्य संत काष्र्णि गुरू शरणानंद महाराज, संत सियाराम बाबा, आनंद बाबा महाराज, देवेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र दास महाराज, काठिया बाबा महाराज, रामदेवानंद सरस्वती, महंत नवल गिरि महाराज, डाॅ0 आदित्यानंद महाराज, चित्त प्रकाशानंद महाराज, जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसएसपी राकेश कुमार, एमवीडीए उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप, बल्देव के विधायक पूरन प्रकाश, कुं0 नरेन्द्र सिंह, कांगे्रस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर आदि का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जो भयावह स्थिति मां यमुना की थी अब उसमें धीरे धीरे सुधार हो रहा है। मिशन के द्वारा कार्यकर्ताओं ने श्रीकृष्ण गंगा घाट के करीब आधा दर्जन घाटों को निकाल उन्हें प्राचीन रूप प्रदान कर दिया है। पूर्व में घाटों की इस दुर्दशा से यहां के स्थानीय लोगों को कापफी परेशानी का सामना करना पडता था किन्तु मिशन के अथक प्रयासों के बाद यहां के स्थानीय लोगों ने भी यमुना की महत्वता को समझा और यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 में सहयोग देना प्रारम्भ किया। इसके लिए पूर्व में भी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जाकर प्रचार प्रसार किया गया वहीं लोगों को जागरूक करने के उदे्श्य से जगह जगह सदस्यता अभियान के कैम्प लगाए गए। मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम यमुना भक्तों के सहयोग से मथुरा के घाटों का जीर्णोद्वार कराया गया जिसके अन्र्तगत मलबे में दबे घाटों व सीढियों को निकालकर कार्यकर्ताओं ने प्राचीन रूप प्रदान किया। चक्रतीर्थ घाट से लेकर असकुंडा घाट के मध्य पडने वाले समस्त घाटों की मरम्मत कराई गई। श्रीकृष्ण गंगा घाट पर यमुना स्त्रोत निकालकर वहां घाटों वाली यमुना को प्रवाहित किया गया जिसके अंदर आज भी सैकडों बच्चें मां यमुना की गोद में अठखेलियां करते देखे जा सकते हैं। इस दौरान दर्जनों बार इन घाटों पर भव्य शंखनाद महाआरती कर लोगों से इस कार्य में सहयोग की अपील की गई। उन्होंने आगे बताया कि मथुरा व गोकुल की तर्ज पर ही वृंदावन के घाटों पर भी यही कार्य कराया जाएगा। इसके लिए बैठक का आयोजन कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। श्री शर्मा ने आगे बताया कि मथुरा की तरह ही दिल्ली के निगम बोध घाट के 12 घाटों का निर्माण यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 द्वारा कराया जा रहा है।





