
ग्ंागा से पहले यमुना की सफाई के बयान के लिये उमा भारती जी का ब्रजवासी यमुना भक्तों की ओर से कोटि- कोटि धन्यवाद केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती जी द्वारा गंगा की सफाई से पहले यमुना की सफाई करने की कहे जाने से यमुना रक्षक दल व समस्त ब्रजवासी उनको कोटि कोटि धन्यवाद दे रहे है कि उन्होने ब्रजवासियों व यमुना भक्तों की आस्था व जीवन के उपयोगी स्वच्छ जल की आवश्यकता को समझते हुये यमुना की सफाई कार्य के लिये तेजी दिखाई है। 22 सितम्बर को मथुरा में यमुना रक्षक दल की बैठक में यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों ने एक स्वर में उमा भारती जी सराहना करते हुये उनके द्वारा यमुना की सफाई को प्राथमिकता देने पर धन्यवाद दिया। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि पूर्व में उमा भारती जी से तीन बार मुलाकात कर उन्हे हथिनी कुण्ड की स्थिति व दिल्ली से बनने वाली यमुना के विषय में अवगत कराया गया उनके साथ साथ मथुरा की सांसद हेमा मालिनी जी से भी दो बार मुलाकात कर उन्हे यमुना की हकीकत से अवगत कराया गया हमें हर्ष है कि उमा भारती जी ने गंगा से पहले यमुना की सफाई की बयान दिया और उनके द्वारा बताये गये कदम यमुना की सफाई के लिये सार्थक पहल है। उमा भारती जी द्वारा स्वयं यह स्वीकारा है कि हथिनी कुण्ड से आगे यमुना जल नहीं है और यमुना में आने वाला जल दिल्ली के नालों व नहरी प्रदूषित जल है। मुख्य समस्या की जड़ हथिनी कुण्ड बैराज है। राष्टीय अध्यक्ष द्वारा आगे बताते हुये कहा कि जैसा कि मार्च 2013 में पूर्व की सरकार के साथ समझौता हुआ था उसमें रेनुका, किशाउ व लखनवार व्यास पर बांध बनाकर जल संचय करने समझौता हुआ था सरकार इस समझौते के अनुसार बांधो का निर्माण कार्य शुरू करायें। यमुना रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अशोक अग्रवाल ने कहा कि 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली एवं उत्तरप्रदेश के यमुना किनारे के यमुना भक्तों के साथ भाकियू राष्टवादी के किसान कार्यकर्ता हजारों की संख्या में भाग लेगें। जब तक हथिनी कुण्ड से ब्रज के हिस्से का यमुना का जल नहीं छोड़ा जाता है तब तक सत्याग्रही डटे रहेंगें। अब की लडाई आर या पार की होगी। हम सभी यमुना भक्तों व ब्रजवासियों से हथिनी कुण्ड पर 2 नबम्बर को होने वाले सत्याग्रह में भाग लेने की अपील करतें है। यमुना रक्षक दल के मथुरा नगर अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने उमा भारती जी के बयान पर चतुर्वेदी समाज की ओर से हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के प्रदेश सचिव हाशिम खान, वृन्दावन नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, देवेन्द्र यादव, अरूण दीक्षित, आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS
Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted