मथुरा। गौशाला के लोग गायों की मौत के बाद उन्हें यमुना किनारे पटक जाते हैं। वहां गायांे की दुर्दशा होती है। आज जब इसकी जानकारी भारतीय किसान यूनियन के ओमप्रकाश पचैरी, भगवानदास चैधरी, कमल सिंह, किशन घाट वाले, मंगल सिंह को लगी तो वे तत्काल यमुना किनारे पंहुच गये और यमुना में पड़ी तीन-चार गायों को निकालकर उन्हें मिटटी में गाढ़ा। पूरी अंतिम संस्कार की क्रिया की।
किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि गौशाला संचालकों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। गायों के जीवित रहने तक तो वे उनका सुख भोगते हैं लेकिन मृत्यु के उपरांत गायों को लावारिस फेंक देते हैं। यह अच्छी बात नहीं है। इन लोगों में गौशाला संचालकों के प्रति काफी रोष था।





