यम द्वितीया पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर दिया ज्ञापन

मथुरा। यम द्वितीय पर्व को राजकीय मेला घोषित किये जाने को लेकर माथुर चतुर्वेद परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि यम द्वितीय पर्व पर देश विदेश से लाखों तीर्थयात्री और स्थानीय लोग यहां स्नान करते हैं और शासन द्वारा इस व्यस्ततम भीड़ एवं भावनाओं वाले मेले को कोई भी सुविधा राज्य स्तरीय नहीं मिल पाती है। इस बार यह मेला 25 अक्टूबर को मनाया जायेगा। उन्होंने मांग की है कि स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यमुना पल्लीपार पर स्थायी घाट का निर्माण और विश्रामघाट का विकसित होना आवश्यक है। ज्ञापन में घाट को जानेे वाले मार्गों का नवीनीकरण, क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करने, महिला श्रद्धालुओं के लिए सुलभ शौचालय की स्थापना करने, मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गिरधारी लाल पाठक, राकेश तिवारी, अजय चतुर्वेदी, संतोष चतुर्वेदी, अनुज पाठक, आशीष चतुर्वेदी, राजकुमार, संजीव चतुर्वेदी, राजीव आदि मौजूद थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login