हाईवे से लगी मधुवन इंक्लेब कॉलोनी में हुई सनसनीखेज वारदात
मथुरा! राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी मधुवन इंक्लेब कॉलोनी के एक मकान में गृहस्वामिनी और नौकरानी को चाकू तमंचे के बल पर बंधक बनाकर मंगलवार को दिनदहाडे आधा दर्जन से अधिक बदमाश लाखों की नगदी, जेवरात लूट ले गये। इस सनसनी खेज वारदात से क्षेत्र में दशहत व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गये और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
शहर कोतवाली की रिपोर्टिंग पुलिस चैकी कृष्णानगर क्षेत्र अंतर्गत ११९, मधुवन इंक्लेब में रहने वाले चीनी व्यवसायी और प्रोपर्टी डीलर अशोक मित्तल के घर को मंगलवार की दोपहर बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। बताते हैं कि बदमाश पानी पीने के बहाने घर में मौजूद अशोक मित्तल की पत्नी सपना मित्तल के पास पहुंचे। इस दौरान उनके पास नौकरानी की ८-१० वर्षीय बेटी भी मौजूद थी। पानी मांगने पर जैसे ही सपना घर के अंदर की ओर घुसी वैसे ही आधा दर्जन से अधिक बदमाश घर में प्रवेश कर गये और चाकू तमंचे के बल पर सपना व नौकरानी की पुत्री को बंधक बनाकर बदमाश लाखों की नगदी व करीब ड़ेढ़ लाख के जेवरात लूट ले गये। हाइवे से लगी शहर की पॉश कॉलोनी में हुई इस दुस्साहसिक वारदात से आसपास के क्षेत्रों में दशहत व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डा.राकेश सिंह व अन्य अधिकारियों के अलावा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।





