वृन्दावन। थाना क्षेत्र की रिपोर्टिंग चैकी जैत क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात्रि में बाइक सवार युवक की बाइक ट्रक में जा घुसी जिससें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक सुनील कुमार पुत्र नत्थीलाल निवासी वृन्दावन की बाइक अचानक आगे चल रहें ट्रक में जा घुसी जिससें सुनील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही उक्त मामलें में मृतक के पिता ने घटना को हत्या बताते हुए सुनील के साथी वाइक चालक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई है।





