युवक की मौत से गुस्साएं लोगों ने लगाया जाम

जाम लगाते लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज 

-थाने पहुंचे ग्रामीणों ने चैकी पर की तोड़फोड़, थाना प्रभारी निलंबित 

मथुरा। निर्माण कार्य के दौरान गिरकर घायल हुए मजदूर की उपचार के दौरान मौत से गुस्साएं परिजनों ने महावन मथुरा रोड पर जाम लगाया तो महावन पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर डाला। इसके बाद परिजनों ने थाना महावन पर जमकर उपद्रव मचाया। ग्रामीणों ने पुलिस को जमकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। थाने पर पथराव किया, सरकारी गाड़ियों को तहस-नहस कर डाला। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। 

सोमवार सुबह हुई इस घटना से महावन में सनसनी फैल गई। कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा तब जाकर आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा थमा। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने थाना प्रभारी देवकी नंद को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। बताया जाता है कि परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर जाम लगाया था, पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए उन पर लाठीचार्ज किया।

जानकारी के अनुसार थाना महावन के कुमारपाड़ा निवासी 30 वर्षीय जीतू उर्फ जयप्रकाश पुत्र बच्चू राजमिस्त्री का काम करता था। बीते 23 जनवरी को जीतू तेली पाड़ा निवासी नूर मौहम्मद पुत्र छीतरिया के यहां काम कर रहा था, दोपहर करीब तीन बजे भारी बल्ली पर चढ़ा जीतू उस समय नीचे गिर गया जब स्थानीय रूकमान पुत्र सलाउद्दीन ने अपनी गाड़ी से पेड़ में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जीतू नीचे आ गिरा जिससे उसके सिर में चोटें आई। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। परिजन जीतू का शव लेकर महावन थाने पहुंचे वहां जब रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो उसके परिजनों में रोष व्याप्त हो गया। परिजन शव को लेकर मथुरा-महावन रोड पर पहुंच शव को रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंचे थाना महावन प्रभारी देवकीनंदन यादव ने ग्रामीणों को समझाया, मगर वह नहीं माने तो गुस्साएं एसओ ने अपने अधीनस्थों सिपाहियों से लाठीचार्ज करने के आदेश दे दिए। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिजनों का जब धैर्य टूट गया तो उन्होंने थाने पहुंचकर पथराव शुरू कर दिया। उनके साथ आए ग्रामीणों ने पुलिस को जमकर पीटा। थाना परिसर में जबरदस्त तोड़फोड़ की। उपद्रव होने की सूचना पर पहुंची एसडीएम चांदनी सिंह एसपी देहात अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सहित जनपद के कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। उच्चाधिकारियों को देखकर एक बार पुनः ग्रामीणों में आक्रोश भड़का लेकिन वह शांत हो गए। इस मामले में मृतक के भाई दीपक प्रकाश उर्फ बंटी पुत्र बच्चू सिंह मैक्स सं. यूपी 86 डी 9707 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए एसएसपी डा. राकेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से एसओ महावन देवकीनंदन को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, दोनों तरफ से मुकद्मा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।  


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti