युवक के साथ मारपीट कर फांसी लगाकर हत्या का प्रयास किया

मथुरा। थाना वृन्दावन की रिपोर्टिंग चैकी जैत क्षेत्र के ग्राम छटीकरा में नामजदों ने एक युवक के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर हत्या करने का प्रयास करने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार दामोदर मीणा पुत्र पतरान मीणा निवासी छटीकरा वृन्दावन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विषपाल पुत्र गिर्राज निवासी छटीकरा ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करना तथा जारन से मारने की नियत से रस्सी का फंदा बनाकर हत्या करने का प्रयास किया तथा जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जाॅच शुरू कर दी हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti