मथुरा। थाना व कस्बा मांट अंतर्गत नगला सुदामा में गृहक्लेश के चलते 35 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। समाचार लिखे जाने तक कारणों का पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार गांववासी मुकेश ने अपने घर में आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो वह मौके पर पंहुच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।





