युवक-युवती ने लगाई छलांग

काफी प्रयास के बाद भी नहीं मिले दोनो 

मथुरा। आज यमुनापार पुल पर उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गयी जब किसी ने बताया कि एक लड़की और लड़का दोनों ने यमुना में छलांग लगा दी है। प्रेमी युगल द्वारा छलांग लगाये जाने की खबर पर यमुना के आसपास लोगों की भीड़ जुड़ने लगी। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार लड़की ने हरे रंग का सूट पहने हुए था और लड़का जींस और शर्ट पहने था। दोनों ने एक साथ पुल से यमुना में छलांग लगाई है। 

इस खबर के बाद मौके पर पुलिस के दो सिपाही भी पंहुचे लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों में से किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी। लोग अपने-अपने कयास जरूर लगा रहे थे कि गोकुल बैराज के फाटक खुले होने के कारण पानी में बहाव है और हो सकता है कि दोनों उस बहाव में बहकर आगे निकल गये हों। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और लोग दोनों की तलाश में थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti