युवक से बाइक और मोबाइल लूटा

मथुरा। रविवार की दोपहर को एक युवक अपनी बहन के घर त्यौहार का सामान लेकर जा रहा था और रास्ते में सुरीर क्षेत्र में नहरपुल के समीप तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और मोबाइल के साथ बाइक लूट ले गये। पीडि़त ने थाने पहुंच कर पुलिस को इसकी जानकरी दी।

कस्बा मांट से नौहझील जाने वाले मार्ग पर बदमाशों का कहर पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आलम ये है कि दिन दहाड़े बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दर चुनौती दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि रात तो रात दिन में भी इस क्षेत्र से होकर गुजरना दूभर हो गया। ऐसी ही एक वारदात रविवार को घटी जब थाना मांट के गांव पाराशर निवासी लव पुत्र महेश अपनी बहन के घर डडीसरा सुरीर त्यौहार का सामान सैंबई चाबल लेकर जा रहा था। वह थाना सुरीर क्षेत्र के कराहरी राजागढ़ी नहरपुल के समीप पहुंचा ही था कि हीरो हॉण्डा सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाश उसके पास मौजूद एन्ड्राइड फोन, प्लेटिना बाइक, नकदी और त्यौहार के सामान को भी लूट कर फरार हो गये। पीडि़त ने किसी प्रकार अपने परिजनों और पुलिस को इसकी जानकारी दी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti