युवती का अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या कर शव गायव किया

मथुरा। जनपद के थाना बल्देव में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नामजदों ने युवती का अपहरण कर उसके साथ दुराचार करना तथा उसकी हत्या कर शव को गायव कर देने तथा परिजनों को जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र कुमार पुत्र गोवर्धन सिंह निवासी नगला भल्ला थाना बल्देव मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सूरज भान पुत्र लाल सिंह निवासी उपरोक्त ने अपने आधा दर्जन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी बहन श्रीमती अंजना को बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाने के बाद उसके साथ बलात्कार किया तथा उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया। परिजनों को जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजदों की तलाश शुरू कर दी हैं। पुलिस मामलें को प्रेम प्रसंग का मामला मान कर चल रही हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti