मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के होलीगेट स्थित एक दुकान में युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके अश्लील फोटों खीच लेने की रिपोर्ट युवती के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार लायक हुसैन पुत्र वाहिद हुसैन निवासी नकासी टीला कोतवाली मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नामजद युवक साहिब मिर्जा उर्फ गुड्डू पुत्र मौ0 पहलवान निवासी धूलिया गंज मटिया गेट गोबिन्द नगर मूथुरा ने उसकी पुत्री को बहला फुसला कर होलीगेट स्थित छीतरमल मार्केट में बुलाकर उसें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और दुकान में उसके अश्लील फाटों खीच लिये। जब इसकी शिकायत उन्होंने युवक के परिजनों से की तो परिजनों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS