मथुरा। थाना महावन के ग्राम बन्दी में गाॅव के ही विकास पुत्र निहाल सिंह ने अपने पडौसी विनोद पुत्र सूरजमल की 15 वर्षीय पुत्री के साथ अश्लील हरकत करने तथा युवती द्वारा विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पीडि़ता ने घटना से अपने परिजनों को अवगत कराया। परिजनों के साथ थाने पहुंच कर युवती के पिता ने गाॅव के ही नामजद विकास के विरूद्व रिपोर्ट कराई हैं।





