युवती से छेडछाड़ व मारपीट

मथुरा। थाना शेरगढ़ के गाॅव दतौना में नामजदों ने एक युवती के साथ अश्लील हरकत की तथा इसका विरोध करने पर नामजदों ने युवती के घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट पीडि़ता के भाई ने पुलिस में दर्ज कराई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार देवजीत पुत्र भगवान सिंह निवासी दनौता थाना शेरगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम के ही धू्रव पुत्र कन्हैयालाल ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी बहन पूनम के साथ अश्लील हरकत की तथा इसका विरोध करने पर नामजदों ने उसके घर में घुसकर युवती से मारपीट कर जान सें मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti