युवाओं से शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान

होटल हीरा इंवीटेशन में आयोजित लाड़ी लुहाणा सिंधी पंचायत में भाग लेते समिति के पदाधिकारीगण 

मथुरा। शिक्षा के बिना हर क्षेत्र अधूरा है। सिन्धी पंचायत शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करे, इसके लिये युवा शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, शिक्षा के लिये पंचायत हर सम्भव सहायता करने हेतु तत्पर है। यह बात डेम्पीयर नगर स्थित होटल हीरा इन्विटेशन में आयोजित लाड़ी लुहाणा सिन्धी पंचायत के प्रान्तिय कार्यकारिणी अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी ने उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त की। इस अवसर शिक्षा के लिए फंड भी एकत्रित किया गया ।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री ने बताया कि पंचायत द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु अनेक छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। शिक्षा के लिए कभी कोई कमी नही होने दी जायेगी। इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री, स्वामी लीलाशाह सेवा समिति के चेयरमैन चुन्नीलाल दारसीयाणी, लीलाशाह फाउडेशन के चेयरमैन अशोक लीलवानी, फाउडेशन कोषाध्यक्ष हरीश बुधरानी, राष्ट्रीय सचिव कांतीलाल उमलानी, हरीश बच्चानी, उप्र के प्रदेश अध्यक्ष नारायणदास पारवानी, प्रदेश महासचिव दुर्गाप्रसाद नाजवानी, धर्मपाल इसरानी, बसंत मंगलानी, रूपचंद धनवानी, हरीश इसरानी, जीवतराम चंदानी, देवानंद रामनानी, नंदलाल पमनानी सहित आये हुए राष्ट्रीय व प्रान्तिय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों एवं अतिथियों तथा सेवादारियों का मथुरा पंचायत द्वारा शाल-दुप्पटा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन व सम्मान किया गया। वहीं भगत कैलाश चंद्र इसरानी और किशनचंद लालवानी सहित आगरा व कानपुर के बुर्जुगों तथा मिडिया से जुड़े किशोर स्वर्ण इसरानी व सुनील पंजवानी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti