5 व 6 मार्च को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन वृन्दावन में होगा
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 2017 में प्रस्तावित विधान सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए देश भर के भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ का राष्ट्रीय अधिवेशन वृन्दावन में आगामी 5 व 6 मार्च को आयोजित किया जायेगा। भाजपा की युवा सेना के सहारे उत्तर प्रदेश चुनाव को फतह करने की व्यूह रचना करने के लिए ये युवा समागम मील का पत्थर साबित होगा। इस अधिवेशन की तैयारी हेतु एक बैठक भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष डीपी गोयल की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह, राम प्रताप सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरषोत्तम खण्डेलवाल, अतुल अवस्थी की उपस्तिथि में हुई। अधिवेशन के विषय में बताते हुए युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामन्त्री राहुल कोठारी ने कहा कि देश भर की 750 जिला इकाइयों का प्रतिनिधित्व अधिवेशन में होगा। संगठन की मजबूती के साथ केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने की संकल्प शक्ति लेकर कार्यकर्ता अधिवेशन से जायेंगे। प्रदेश मंत्री व युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी दया शंकर सिंह ने बताया कि अधिवेशन को प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर व सभी केंद्रीय मंत्री व सभी भाजपा शाषित राज्यों के मुख्य मंत्री सम्बोधित करेंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन से देशभर के साथ साथ विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता ऊर्जा व नई योजना लेकर जायेंगे। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष परषोत्तम खण्डेलवाल ने कहा कि ब्रज में आयोजित होने वाला यह अधिवेशन उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की पटकथा लिखेगी। बैठक में पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, लक्ष्मी नारायन चैधरी, एसके शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, अजय पोईया, श्याम अहेरिया, देवेन्द्र शर्मा, राजेश चैधरी, रामकिशन पाठक, सिद्धार्थ लोधी, दीपा अग्रवाल, नीलम पाण्डेय, चेतन पराशर, योगेन्द्र चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।





