युवा सोच व राजनैतिक अनुभव जरूरी- चारू चैधरी

नौहझील के कई गांवों में गठबंधन प्रत्याशी की पत्नि ने किया जनसम्पर्क

मथुरा। कांग्रेस रालोद गठबंधन प्रत्याशी एवं सांसद जयंत चैधरी की पत्नि चारू चैधरी ने नौहझील विकास खण्ड के विभिन्न ग्रामों जनसम्पर्क व चुनावी सभाऐं कर कहा कि मथुरा के विकास के लिये यह आवश्यक है कि सांसद के पास युवा सोच के साथ साथ राजनैतिक अनुभव भी होना चाहिऐ ताकि वह वर्तमान परिस्थितियों में नई सोच के साथ कुशल राजनैतिक निणर्य ले सकंे। जयंत की युवा सोच एवं उनका राजनैतिक अनुभव जनपद के विकास में सहायक सिद्ध होगा और हम प्रत्येक क्षेत्र में विकास कर सकेंगे और संसद में हमारे जनपद का प्रतिनिधित्व मजबूत होगा। श्रीमती चैधरी ने इखू, तिलकागढी सुल्तानपुर पट्टी सुहागपुर शंकर गढी सकतपुर राम नगला रामपुर बांगर में गठबंधन प्रत्याशी श्री चैधरी के पक्ष में अपने समर्थकों के साथ जनसम्पर्क एवं चुनावी सभाऐं सम्बोधित कर रहीं थी उन्होंने कहा कि सांसद चैधरी ने अपने पिछले कार्यकाल में किये कार्यों का पूरी ईमानदारी से लेखा जोखा जनता के समक्ष रखा है सांसद ने राष्ट्रीय मुद्दों पर भी जनहित में भी अपनी आवाज बुलन्द की है संघर्ष के कुछ मुद्दों पर अभी और ताकत की जरूरत है जो 24 अप्रैल को आपके वोट से ही पूरी हो सकती है । कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री लता चैहान ने गठबंधन प्रत्याशी के मौजूदा कार्यकाल की प्रशंसा करते हुये कहा कि वो आगे भी मतदाताओं की कसौटी पर खरा उतरने को माद्दा रखते हैं। श्रीमती चैधरी का नौहझील ब्लाक के विभिन्न गा्रमों में भगवती देवी रामदुलारी किशनियां हरदेयी रामनरायण शर्मा, होतीलाल निशाद निरंजन सैनी पिन्टू जाटव मुरलीधर बाल्मिक ठा0 रोशन सिंह आदि ने जोशीला स्वागत किया। श्रीमती चैधरी के साथ कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री कमलेश चैधरी नीलम कुलश्रेष्ठ अर्शफी देवी इंदुबाला शर्मा सरोज अग्रवाल शकुन्तला सैनी बिरमा देवी जाटव आदि प्रमुख थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti