ऐरोबिक्स की क्लासेज में योगा करते युवाजन
मथुरा। एक तरफ भारत के प्रधान मंत्री जी पूरी दुनिया को योगा सीखा रहे है वहीं योगा के साथ साथ युवाओ मे अपने आप को फिट रखने के लिए ऐरोबिक्स की क्लासेज जाॅन करने का जोश देखने को मिल रहा है कॉलेज ओर औफिस जाने वाली युवतियो के साथ साथ घरेलु महिलाए भी अपने आप को फिट रखने के लिए चिंतित दिखाई दे रही है बिंदास डांस आकड़ेमी की ऐरोबिक्स क्लास मे अपने आप को पतला करने की होड़ मे शहर की महिलाए और युवतियो द्वारा रोजाना खूब पसीना बहाया जा रहा है। अकॅडमी के निदेशक अश्वनी कुमार का कहना है की ऐरोबिक्स अपने आप को चुस्त और फिट रखने का सबसे सरल उपाय है. बहुत सी बीमारियों से ऐरोबिक्स के मध्यम से बचा जा सकता है और ऐरोबिक्स को रोजाना नियमानुसार करने से शरीर मे ताजगी और फुर्ती का अहसास होता है।





